फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   class 12th student kidnapped form home and sexual Assault in jind, haryana

हरियाणा: घर में सो रही 12वीं की छात्रा को अगवाकर गैंगरेप, हाथ-पांव बांध तालाब में फेंका

Sun, 28 Oct 2018 06:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद Updated Sun, 28 Oct 2018 06:31 AM IST
विज्ञापन
class 12th student kidnapped form home and sexual Assault in jind, haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जींद के जुलाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात दो युवकों ने घर में सो रही 12वीं की छात्रा का अपहरण कर खेत में बने कोठड़े में ले जाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। मौके पर पहले से ही मौजूद चार अन्य युवकों ने भी नाबालिग से छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपियों ने नाबालिग के मुंह में कपड़ा ठूंसा और हाथ-पांव बांधकर गांव के पास तालाब में फेंक दिया। लड़की की तलाश में निकले परिजनों ने उसे तालाब में फेंकते हुए देख लिया और उसे निकाल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दुष्कर्म, अपहरण और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल में गैंगरेप की पुष्टि हो गई है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में 12वीं कक्षा की छात्रा ने बताया कि, शुक्रवार रात उसने अपनी मां के हाथों में मेहंदी लगाई और रात 11:00 बजे अपने कमरे में सोने चली गई। कुछ देर बाद उसके कमरे में गांव के ही दो युवक छत के रास्ते घुस आए। आरोपी बाइक पर उसका अपहरण कर खेत में बने एक कोठड़े में ले गए। वहां पहले से ही चार अन्य युवक मौजूद थे। अपहरण करने वाले दोनों युवकों ने उससे दुष्कर्म किया। चार अन्य युवकों ने छेड़छाड़ की और दुष्कर्म की कोशिश की ।
विज्ञापन


जब उसने शोर मचाया तो आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और हाथ-पांव बांध दिए। खेतों की रखवाली कर रहे कुछ लोग कोठड़े की ओर आ रहे थे। आरोपी रात 1:00 बजे उसे बाइक पर बैठाकर गांव के तालाब के पास लाए और तालाब में धक्का दे दिया। तभी उसकी तलाश में निकले परिजनों में से ताऊ के बेटे ने देख लिया। उसने शोर मचाया तो आरोपी भाग गए। परिजनों ने मौके पर पहुंच उसे तालाब से निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केस दर्ज कर 6 को किया गिरफ्तार 
छात्रा की शिकायत पर छह आरोपियों के खिलाफ धारा 363, 10 पोस्को, 307, 341, 342 और 363 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया है। युवकों से पूछताछ की जा रही है।  - पुष्पा खत्री, डीएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed