{"_id":"5ccbcd28bdec220774412f56","slug":"clash-on-sarabjit-singh-sister-dalbir-kaur-dna-test-to-know-real-and-fake","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में मारे गए सरबजीत सिंह की बहनों पर विवाद गरमाया, दलबीर कौर पर लगाए गए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान में मारे गए सरबजीत सिंह की बहनों पर विवाद गरमाया, दलबीर कौर पर लगाए गए आरोप
Fri, 03 May 2019 10:41 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 03 May 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
दलबीर कौर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में मारे गए सरबजीत सिंह की बहनों को लेकर विवाद फिर गरमा गया है। उनकी दूसरी बहन और भाई ने प्रेस कांफ्रेंस करके दलबीर कौर पर आरोप लगाया है। कहा गया है कि खुद को सरबजीत सिंह की असली बहन कहने वाली दलबीर कौर उनकी बहन नहीं है।
अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रदीप पाटिल खंडापुरकर, सरबजीत की बहन बलजिंदर और भाई हरभजन सिंह ने मांग की है कि दलबीर कौर का जल्द डीएनए टेस्ट कराया जाए। चार सैंपल लेकर चार राज्यों की लैब में भेजे जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरबजीत की बहन बन कर दलबीर कौर ने करोड़ों रुपये ऐंठ लिए हैं।
उनकी संस्था ने असलियत जानने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से मांग की है कि दलबीर कौर का डीएनए टेस्ट करवाया जाए। इसे लेकर दिल्ली, चंडीगढ़, अमृतसर समेत 23 जगह धरने भी दिए गए।

पंजाब सरकार ने मेमो भेजकर दिए थे टेस्ट कराने के संकेत
पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में मारे गए सरबजीत सिंह की बहन बीबी दलबीर कौर का पंजाब सरकार डीएनए टेस्ट करवाएगी। पंजाब सरकार के गृह मामले व न्याय विभाग ने डीजीपी को एक मेमो भेज कर कुछ इस प्रकार के संकेत दिए हैं।
प्रदेश सरकार के इस विभाग की ओर से जारी एक मेमो के 7वें नंबर पर दर्ज महाराष्ट्र के लातूर की एक संस्था ‘अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति’ के प्रदीप पाटिल की शिकायत पर बीबी दलबीर कौर का डीएनए टेस्ट कराने के आदेश दिए हैं। इस मेमो में बीबी दलबीर कौर सहित अलग-अलग 13 व्यक्तियों की शिकायतें दर्ज है।
मेमो में इस बात के भी निर्देश हैं कि इन शिकायतों का निपटारा कर शिकायतकर्ताओं को इसकी जानकारी दी जाए। पाटिल ने मीडिया से बातचीत में स्वीकार किया कि उन्होंने पंजाब सरकार से कुछ वर्ष पहले एक शिकायत की थी कि बीबी दलबीर कौर सरबजीत की असली बहन हैं या नहीं। इसके लिए उनके डीएनए का परीक्षण करवाया जाए। जब दलबीर कौर से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उनका मामला अदालत में चल रहा है।