{"_id":"5ed090de9b722471644a52cc","slug":"clash-on-congress-councillor-davinder-singh-babla-facebook-live","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: कांग्रेस पार्षद दविंदर बबला के फेसबुक लाइव पर घमासान, भाजपा ने कहा- माफी मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: कांग्रेस पार्षद दविंदर बबला के फेसबुक लाइव पर घमासान, भाजपा ने कहा- माफी मांगें
Fri, 29 May 2020 10:05 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 29 May 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
बीजेपी कांग्रेस
कांग्रेस पार्षद दविंदर सिंह बबला के फेसबुक पर की गई एक टिप्पणी पर घमासान मच गया है। भाजपा नेताओं ने बबला से मांगी मांगने को कहा है। भाजपा प्रवक्ता गौरव गोयल ने कहा कि बबला के बयान से कांग्रेस का हिंदू विरोधी चेहरा एक बार फिर बेनकाब हो गया है। हालांकि, इसका विरोध बढ़ने के बाद फेसबुक पर इस वीडियो को डिलीट कर दिया गया। एक बयान में गौरव गोयल ने कहा कि दविंदर बबला का वह बयान जिसमें उन्होंने कहा है कि हिंदू मंदिरों ने कोरोना महामारी के दौरान कुछ नहीं किया, यह बहुत गलत है।
गोयल ने कहा कि कांग्रेस परिवारवादी गुलामी के ऐसे पिंजरे में कैद है, जिससे बाहर उसे कुछ नहीं दिखाई देता। हिंदू मंदिरों ने अपने पूरे सामर्थ्य से हजारों लोगों के भोजन का प्रबंध किया और उसे वितरित किया। वहीं, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव ने कहा है कि कोरोना महामारी के समय जब पूरे देश को एकजुट होकर समर्थन करना चाहिए, उस समय कांग्रेस अपनी ओछी राजनीति से बाज नहीं आ रही है। फेसबुक वीडियो द्वारा बबला ने देश में सांप्रदायिकता फैलाने की जो कोशिश की है, वह निंदनीय है।
भाजपा के युवा नेता रोहन सिंह ने कहा कि बबला का यह बयान कांग्रेस की हिन्दू विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। जहां मंदिरों ने अपने बैंक के खाते, एफडी तक तुड़वा दीं ताकि गरीब मजदूरों को भूखा न सोना पड़े, वहीं कांग्रेस नेता ऐसी बात करके मंदिर में सेवा करने वालों को सम्मानित करने के बजाय उनकी निंदा कर रहे है। रोहन सिंह ने कहा कि बबला ने फेसबुक लाइव पर जैसे ही मंदिर के बारे में बोला, उन्होंने इसका विरोध किया। इसके बाद उस फेसबुक लाइव की वीडियो को डिलीट कर दिया गया और कुछ देर बाद दोबारा से एक अन्य फेसबुक लाइव शुरू की किया गया।