{"_id":"5cc6a34fbdec220771034284","slug":"clash-between-two-factions-in-meeting-of-the-minister-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री की सभा में दो गुटों में झगड़ा, एक घायल, धांधली की शिकायत करने पर हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री की सभा में दो गुटों में झगड़ा, एक घायल, धांधली की शिकायत करने पर हुई मारपीट
Mon, 29 Apr 2019 02:38 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बादली (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बादली (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 29 Apr 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
स्टेज पर बैठे मंत्री के सामने कहासुनी करते दो गुट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादली उपमंडल के गांव मुनीमपुर की चौपाल में आयोजित एक चुनावी सभा में दो गुटों में झगड़ा हो गया। झगड़े में एक गुट का एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसका इलाज झज्जर के निजी अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने घायल की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की मुनीमपुर गांव की चौपाल में जनसभा चल रही थी।
विज्ञापन
जब मंत्री धनखड़ स्टेज पर बैठे थे तो गांव के केसी गुलिया पंचायत मंत्री के सामने कुछ कागज दिखाते हुए गांव के विकास कार्यों में हुई हेराफेरी की शिकायत करने लगे। मंत्री शिकायत सुनते रहे मगर कुछ लोगों को शिकायत करना अच्छा नहीं लगा और उसे रोकना शुरू कर दिया। सभा के दौरान ही दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और बात झगड़े तक पहुंच गई।
विज्ञापन
झगड़े में केसी गुलिया के पुत्र सोमबीर के साथ मारपीट हुई। बाद में सोमबीर गुलिया ने पुलिस में शिकायत दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अस्पताल में उपचाराधीन सोमबीर ने बताया कि कुछ लोगों ने चौपाल में उनके साथ मारपीट करते हुए कागज छीनने का प्रयास भी किया था।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज रूपेश कुमार ने बताया कि सोमबीर के बयान लेने के लिए अस्पताल में पुलिस पहुंची तो सोमबीर ने इलाज के चलते दो दिन का समय बयान देने के लिए मांगा है। सोमबीर के बयान दर्ज होने पर ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
वीडियो वायरल
एक युवक ने इस पूरे मामले की वीडियो बना ली। वीडियो को वायरल कर दिया गया जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। कोई वीडियो को चुनावी रंग दे रहा है तो कांग्रेसी चटकारे लेते हुए सरकार को विफल बताने में लगे हैं।
वीडियो में शिकायतकर्ता केसी गुलिया स्टेज पर बैठे मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ को विकास कार्यों में धांधली की शिकायत कर रहा है। कुछ देर शिकायत का सिलसिला चलने के बाद मंत्री के पीछे खड़ा एक युवक विरोध शुरू कर देता है। देखते ही देखते भीड़ स्टेज के सामने एकत्रित हो जाती है।