फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   clash between Two factions in Kaithal, one killed, 17 injured

दो धार्मिक स्थलों के परिसर में दीवार बनाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, एक की मौत, 17 घायल

Sat, 23 Mar 2019 12:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुहला-चीका (कैथल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुहला-चीका (कैथल) Published by: ajay kumar Updated Sat, 23 Mar 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
clash between Two factions in Kaithal, one killed, 17 injured
सांकेतिक तस्वीर

कैथल के गांव बदसूई के लोगों ने 2016 में चंदा करके एक परिसर में दो धार्मिक स्थलों का निर्माण करवाया था। करीब दो साल बाद शुक्रवार को सांसद की दी गई पांच लाख रुपये की राशि के लिए सद्भावना की यह दीवार ढह गई। धार्मिक स्थलों के परिसर को अलग-अलग करने के लिए दोनों पक्ष दीवार बनाने पर अड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोगों ने जमकर लाठियां और गंडासियां चलाईं। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दोनों पक्षों के 17 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


पुलिस ने गांव के पूर्व सरपंच सहित 35 लोगों पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। गांव वासियों ने बताया कि धर्मशाला बनाने के लिए कुछ लोग सांसद राजकुमार सैनी से पांच लाख रुपये की ग्रांट मंजूर करवाकर लाए। इस पक्ष का कहना था कि पैसे का उपयोग तभी होगा जब दोनों धार्मिक स्थलों के परिसर अलग-अलग हो। 
विज्ञापन

गांव वालों ने बताया कि धार्मिक स्थलों के बीच जमीन के बंटवारे की बात आई तो विवाद हो गया। दोनों पक्षों की पंचायत हुई तो फैसला हुआ कि चौड़ाई का 110 फीट एक धार्मिक स्थल को और 90 फीट दूसरे को दे दिया जाए। जिम्मेदार लोगों ने निशानदेही करके दीवार बनाने के लिए जमीन पर सफेदी बिछा दी। आरोप है कि इसी बीच गांव के एक पक्ष ने पंचायती फैसले को अस्वीकार करते हुए 100 फीट चौड़ाई पर जाकर नई नींव खुदवाई और दीवार बनानी शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी पर दूसरे पक्ष के 15-16 लोग मीटिंग के लिए जमा हुए। आरोप है कि ओमप्रकाश ग्रुप के कई दर्जन लोगों ने एक धार्मिक स्थल पर बैठक कर रहे लोगों पर हमला कर दिया। झगड़े की सूचना पाकर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और गश्त शुरू की।

एसडीएम गुहला संजय कुमार, डीएसपी गुहला प्रमोद कुमार, तहसीलदार जगदीश चंद देर शाम तक गांव में डटे रहे और घर-घर जाकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते रहे। इस बीच पुलिस ने पूर्व सरपंच ओमप्रकाश व उसके दोनों लड़कों को गुहला के सरकारी अस्पताल से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने गांव से कुछ लोगों को काबू किया है।

17 को किया कैथल रेफर
झगड़े में घायल लोगों को पहले गुहला के सरकारी अस्पताल में लाया गया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए 17 घायलों को सिविल अस्पताल कैथल के लिए रेफर कर दिया गया। एक अन्य घायल शमशेर सिंह को इलाज के लिए पटियाला भेजा गया। देर शाम पटियाला के निजी अस्पताल में शमशेर सिंह की मौत हो गई।

इन्हें आई हैं चोटें

झगड़े में संदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, प्रताप सिंह, शमशेर सिंह, रणजीत सिंह, कर्मजीत सिंह, जगमेल सिंह, बलजीत सिंह, चरण सिंह, दवेंद्र सिंह, सर्वजीत सिंह, अमित ,रविंद्र, शिव शंकर, जय नारायण, देव राज, अजय व महिंद्र को चोटें आई हैं।

35 के खिलाफ मामला दर्ज
चीका पुलिस ने मरने वाले शमशेर सिंह के पुत्र हरदीप सिंह की शिकायत पर पूर्व सरपंच ओमप्रकाश, जय नरैण, रविंद्र अभय, कुलदीप व मीता सहित 35 लोगों के खिलाफ हत्या, सहित विभिन्न आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है।

साल 2016 में गांव में खाली पड़ी 26 कनाल मुश्तरका जमीन पर दो धर्मों के धार्मिक स्थल बनाने की बात आई तो पूरे गांव ने मिलकर चंदा दिया। दोनों धर्म स्थलों का निर्माण एक साथ शुरू हुआ और एक साथ ही पूरा हुआ। गांव वाले दोनों ही जगह मत्था टेकने जाते थे। परिसर को अलग करने के चक्कर में दो सालों की सद्भावना की यह दीवार अब ढह गई है। 

पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं में फिलहाल एक पक्ष की ओर से केस दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष के भी बयान दर्ज होंगे। गांव में शांति है। पुलिस बल तैनात है। - प्रमोद कुमार, डीएसपी गुहला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed