{"_id":"5fa7b7348ebc3e9bde7bdf3e","slug":"clash-between-punjab-roadways-employee-and-private-bus-employee-at-tohana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में पंजाब रोडवेज कर्मी के साथ हाथापाई, बताई जा रही ये वजह, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में पंजाब रोडवेज कर्मी के साथ हाथापाई, बताई जा रही ये वजह, वीडियो वायरल
Sun, 08 Nov 2020 02:45 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 08 Nov 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोहाना के डांगरा रोड स्थित सामान्य बस स्टैंड पर समय सारिणी विवाद में निजी बस कर्मियों द्वारा पंजाब रोडवेज कर्मी के साथ हाथापाई करने का मामला सामने आया। इस घटना का वीडियो पंजाब रोडवेज के कर्मी ने अपने मोबाइल से बनाया और इसे वायरल कर दिया। पंजाब में उच्च अधिकारियों को भी यह वीडियो भेज दिया गया है।
विज्ञापन
वीडियो में दिख रहा है कि हरियाणा का निजी बस कर्मी पंजाब रोडवेज कर्मी से बहस कर रहा है और हरियाणा रोडवेज के कर्मी बीच बचाव कर रहे हैं। पंजाब रोडवेज के कर्मचारी हरप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि निजी बस कर्मियों ने उसके कपड़े फाड़े और उसके हाथ से कैशबैग व बक्सा भी छीन लिया।
विज्ञापन
उसने आरोप लगाया कि बिना वजह उसके साथ झगड़ा किया गया, जबकि वह अपने निर्धारित समय पर टोहाना पहुंचा है। उन्होंने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दे दी है, वहीं इस घटना की सूचना पंजाब रोडवेज में अपने उच्च अधिकारियों को भी दे दी है।
विज्ञापन
टोहाना बस स्टैंड पर रोडवेज यूनियन तालमेल कमेटी के पदाधिकारी कुलदीप ने बताया कि बस स्टैंड परिसर में पंजाब रोडवेज व निजी बस कर्मियों के बीच समय सारिणी पर विवाद चल रहा है, इसी विवाद को लेकर हाथापाई हुई थी। मामले के बारे में उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।