{"_id":"5e4018078ebc3ee590709dad","slug":"clash-between-prisoners-at-bathinda-central-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा केंद्रीय जेल में भिड़े हवालाती, छह घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा केंद्रीय जेल में भिड़े हवालाती, छह घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sun, 09 Feb 2020 08:05 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 09 Feb 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
केंद्रीय जेल में बंद हवालाती रविवार को आपस में भिड़ गए। मारपीट में छह हवालाती घायल हो गए। सभी को सिविल अस्पताल लाया गया। घायलों की पहचान परवीन सिंह निवासी बरेटा, गुरमीत सिंह निवासी बुर्ज महमा, कर्मजीत सिंह निवासी मक्खू, परविंदर सिंह निवासी पटियाला, राजू सिंह निवासी धोबीआना बस्ती और रणबर सिंह निवासी खेता सिंह बस्ती बठिंडा के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
हत्या एवं हत्या के प्रयास और नशा तस्करी केस में जेल में बंद हवालाती रविवार को सुबह खेलते समय आपस में भिड़ गए। हवालातियों ने एक दूसरे की मारपीट की। घटना के बाद जेल प्रशासन ने घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा। घायलों को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जेल कर्मी जसवीर सिंह ने हवालातियों में झगड़ा होने की बात से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल के डॉक्टर गुरमेल सिंह ने बताया कि रविवार को उक्त हवालाती खेलते समय अचानक आपस में भिड़ गए। जिस कारण सभी को मामूली चोटें आई। उन्होंने बताया कि घायल हवालातियों ने एक दूसरे पर किसी तरह की कोई कानूनी कार्रवाई करवाने से इंकार करते हुए आपस में समझौता कर लिया। अस्पताल में घायल हवालाती राजू ने बताया वह सभी खेलते हुए गिर गए और चोटें लग गई। उनका किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं हुआ।
विज्ञापन