फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clash between Peoples and Police In Kapurthala

ASI पर महिलाओं ने लगाया अभद्रता का आरोप, पुलिस-प्रदर्शनकारियों में चले ईंट-पत्थर

Thu, 17 Oct 2019 12:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला) Published by: ajay kumar Updated Thu, 17 Oct 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
Clash between Peoples and Police In Kapurthala
एएसआई को पकड़ने के लिए पीछा करते प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला

सुल्तानपुर लोधी के तलवंडी पुल पर दोपहर करीब तीन बजे पथराव शुरू हो गया। उस समय कुछ लोग पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करके लौट रहे थे। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि एक एएसआई ने बदजुबानी करते हुए गालियां निकाली हैं।  

विज्ञापन


इसके बाद तो विवाद इतना भड़क गया कि पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस ने भी प्रदर्शनकारियों पर पथराव किया। इसमें एक महिला जख्मी हो गई। प्रदर्शनकारी एएसआई के पीछे भी दौड़े लेकिन तब तक वह भाग चुका था। एसएचओ सुल्तानपुर लोधी ने प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया। पूरे विवाद के दौरान करीब दो घंटे संगत को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सुल्तानपुर लोधी में मंगलवार को कर्मजीत रोड पर नवनिर्मित अंडर रेलवे ब्रिज के शुरू होने के पहले ही दिन एक धान से लदे ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार सुरजीत कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। बुधवार सुबह जब मृतक के परिजन सिविल अस्पताल में शव लेने के लिए पहुंचे तो उन्हें पता लगा कि पुलिस ने ट्रक में भरा धान अनलोड करवा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लोग भड़क गए और शव लेने से इंकार कर दिया। एसएचओ थाना सुल्तानपुर लोधी इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह ने उन्हें समझाया कि ट्रक और चालक उनकी हिरासत में हैं। उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई है। धान को कानून के अनुसार ही दिया गया है। इसे पुलिस अपने पास नहीं रख सकती। इस पर वह शांत हो गए और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।

उनके साथ आए कुछ लोग पहले से ही तलवंडी पुल पर धरना लगाकर बैठे हुए थे। वहां पहुंचने पर वह शव लेकर जा रहे थे कि अचानक वहां मौजूद एएसआई रणजीत शर्मा पर प्रदर्शनकारी महिलाएं भड़क उठीं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि एएसआई ने उन्हें गालियां दीं। इतना कहते ही प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। 

एएसआई ने मौके से भागकर जान बचाई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने भी उन पर पथराव किया। इसमें अनीता रानी पत्नी प्रीतम सिंह चीमा निवासी रूलर बस्ती चंडीगढ़ जख्मी हो गईं। एसएचओ सरबजीत सिंह ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए एएसआई के खिलाफ कार्रवाई का विश्वास दिलाया। इसपर प्रदर्शनकारी शांत हुए।

एएसआई रणजीत शर्मा ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि वह ट्रैफिक सुचारू करवा रहे थे कि अचानक महिलाएं उन पर भड़क उठी और देखते ही देखते लोग उन पर पत्थर बरसाने लगे। उन्होंने किसी को पत्थर नहीं मारा है और न ही किसी को गालियां दी हैं। डीएसपी सरवन सिंह बल ने कहा कि धान सरकारी एजेंसी का था। उसे पुलिस अपने कब्जे में नहीं ले सकती थी इसलिए ट्रक अनलोड करवाया गया। एएसआई के बदजुबानी वाले मामले की जांच करवाई जा रही है। जो भी आरोपी पाया गया उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed