{"_id":"5c585bcdbdec22736a76921f","slug":"clash-between-haryana-congress-leaders-and-chandigarh-police-during-protest-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के कांग्रेसियों का चंडीगढ़ पुलिस से टकराव, जमकर हुई धक्कामुक्की, खूब हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के कांग्रेसियों का चंडीगढ़ पुलिस से टकराव, जमकर हुई धक्कामुक्की, खूब हुआ हंगामा
Tue, 05 Feb 2019 09:53 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 05 Feb 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के साथ धक्कामुक्की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के कांग्रेसियों का सोमवार को चंडीगढ़ पुलिस से टकराव हो गया। कांग्रेसी गांधी के अपमान के विरोध में विरोध प्रदर्शन करते हुए शहर में रोष मार्च निकालना चाहते थे। रोष मार्च के बाद कांग्रेसियों को धरने पर बैठना था। लेकिन जैसे ही कांग्रेसी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय से आगे बढ़े तो चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें वहीं रोक दिया। जिसके बाद खासा हंगामा हुआ और पुलिस के साथ जमकर धक्कामुक्की हुई। लेकिन पुलिस ने कांग्रेसियों को आगे नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया इंचार्ज कुलदीप सोनी की अध्यक्षता में कई कांग्रेसी पहले प्रदेश कार्यालय पर एकत्रित हुए। उनके जुटने की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ की इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसियों का काफिला जैसे ही आगे बढ़ा, तो पुलिस ने उनका रोष मार्च वहीं रुकवा दिया। लेकिन कांग्रेसी भी रोष मार्च निकालने की जिद पर अड़ गए और आगे बढ़ने लगे। जिसके चलते वहां हंगामा हो गया और पुलिस व कांग्रेसियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन
काफी देर तक हंगामे के बाद पुलिस ने कांग्रेसियों को वहीं घेर लिया और आगे नहीं जाने दिया। जिसके बाद कांग्रेसी वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सरदार जयपाल सिंह लाली, महासचिव सरदार सतविंद्र सिंह टिम्मी आदि नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन