फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   clash between haryana congress leaders and chandigarh police during protest march

हरियाणा के कांग्रेसियों का चंडीगढ़ पुलिस से टकराव, जमकर हुई धक्कामुक्की, खूब हुआ हंगामा

Tue, 05 Feb 2019 09:53 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Feb 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
clash between haryana congress leaders and chandigarh police during protest march
पुलिस के साथ धक्कामुक्की

हरियाणा के कांग्रेसियों का सोमवार को चंडीगढ़ पुलिस से टकराव हो गया। कांग्रेसी गांधी के अपमान के विरोध में विरोध प्रदर्शन करते हुए शहर में रोष मार्च निकालना चाहते थे। रोष मार्च के बाद कांग्रेसियों को धरने पर बैठना था। लेकिन जैसे ही कांग्रेसी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय से आगे बढ़े तो चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें वहीं रोक दिया। जिसके बाद खासा हंगामा हुआ और पुलिस के साथ जमकर धक्कामुक्की हुई। लेकिन पुलिस ने कांग्रेसियों को आगे नहीं जाने दिया।

विज्ञापन


हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया इंचार्ज कुलदीप सोनी की अध्यक्षता में कई कांग्रेसी पहले प्रदेश कार्यालय पर एकत्रित हुए। उनके जुटने की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ की इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसियों का काफिला जैसे ही आगे बढ़ा, तो पुलिस ने उनका रोष मार्च वहीं रुकवा दिया। लेकिन कांग्रेसी भी रोष मार्च निकालने की जिद पर अड़ गए और आगे बढ़ने लगे। जिसके चलते वहां हंगामा हो गया और पुलिस व कांग्रेसियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन


काफी देर तक हंगामे के बाद पुलिस ने कांग्रेसियों को वहीं घेर लिया और आगे नहीं जाने दिया। जिसके बाद कांग्रेसी वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सरदार जयपाल सिंह लाली, महासचिव सरदार सतविंद्र सिंह टिम्मी आदि नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed