फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clash between farmer and police in Bathinda

पंजाबः बिजली मंत्री के सामने किसानों से धक्का मुक्की, डीएसपी पर पगड़ी उतारने का आरोप

Fri, 05 Oct 2018 10:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब) Updated Fri, 05 Oct 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
Clash between farmer and police in Bathinda
किसान यूनियन

पंजाब के बठिंडा के रामपुरा फूल की दाना मंडी में शुक्रवार को पराली को लेकर आयोजित ट्रेनिंग कैंप में बिजली मंत्री गुरप्रीत कांगड़ के सामने पुलिस और किसानों के बीच हल्की झड़प और धक्का मुक्की हुई। इसमें भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर के अध्यक्ष बलदेव सिंह संदोहा की पगड़ी उतर गई। इस पर किसान भड़क गए और रामपुरा फूल के डीएसपी गुरप्रीत सिंह पर पगड़ी गिराने का आरोप लगाया। उन्होंने डीएसपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर देर शाम को एसएसपी बठिंडा के कार्यालय के सामने अनिश्चितकाल के लिए धरना लगा दिया है। 

विज्ञापन


दाना मंडी में खेतीबाड़ी और किसान भलाई विभाग पंजाब की तरफ से फूल की पराली की संभाल को लेकर जिला स्तरीय किसान सिखलाई कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान जब बिजली मंत्री गुरप्रीत कांगड़ ने संबोधित करना शुरू किया तो मौजूद किसानों ने अपनी मुश्किलों के बारे में उनसे बात करनी चाही। मंत्री के पास मौजूद कुछ कांग्रेसी नेताओं ने उन्हें बोलने तक नहीं दिया।

विज्ञापन

Clash between farmer and police in Bathinda
किसान यूनियन

 इस पर गुस्साए किसानों ने पंजाब सरकार और कांगड़ के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। वहां मौजूद पुलिस ने उन्हें शांत करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए किसानों के साथ धक्का-मुक्की की। इसी दौरान भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर के अध्यक्ष बलदेव सिंह संदोहा की पगड़ी उतर गई और किसान भड़क गए। 

कैंप में किसान अपनी बात रखने के लिए गए थे लेकिन मंत्री कांगड़ ने हमारी बात नहीं सुनी। डीएसपी फूल ने मेरी पगड़ी उतार दी। किसान पहले ही काफी मुश्किल से गुजर रहे हैं। सिर्फ एक घंटा ही बिजली सप्लाई दी जा रही है। मंडियों में फसल का सही मूल्य नहीं मिल रहा। पराली की संभाल करने में असमर्थ सरकार बातचीत करने के बजाय हमसे बदसलूकी कर रही है। जब तक सरकार पराली का हल नहीं निकालती, तब तक वह इसे जलाते रहेंगे। चाहे सरकार कितनी भी सख्ती क्यों न कर लें। -बलदेव सिंह संदोहा, किसान यूनियन के नेता 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed