{"_id":"664d35c5d43e593a7e018bb4","slug":"clash-between-coach-conductor-and-grp-escort-in-unchahar-express-chandigarh-news-c-16-1-pkl1004-426464-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: ऊंचाहार एक्सप्रेस में कोच कंडक्टर व जीआरपी एस्कॉर्ट में नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: ऊंचाहार एक्सप्रेस में कोच कंडक्टर व जीआरपी एस्कॉर्ट में नोकझोंक
विज्ञापन
अलीगढ़। चंडीगढ़ से ऊंचाहार जा रही ट्रेन में सोमवार देर रात कोच कंडक्टर एवं जीआरपी एस्कॉर्ट के बीच नोकझोंक हो गई। कंट्रोल रूम को खबर मिली तो दोनों पक्षों को अलीगढ़ स्टेशन पर उतार लिया गया, जहां जीआरपी थाने में बातचीत के बाद लिखित में समझौता हो गया।
दिल्ली, गाजियाबाद के रास्ते जा रही ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14217 में तैनात कोच कंडक्टर एवं जीआरपी एस्कॉर्ट के बीच कोच संख्या ए-1 का दरवाजा खोलने पर विवाद हो गया। तभी किसी यात्री ने ट्रेन में झगड़े की खबर कंट्रोल रूम में दे दी। ट्रेन जैसे ही रात करीब 01:15 बजे अलीगढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची तो जीआरपी व आरपीएफ की टीम ने कोच कंडक्टर व एस्कॉर्ट में तैनात जीआरपी के दोनों सिपाहियों से पहले बातचीत की। फिर उन्हें स्टेशन पर ट्रेन से नीचे उतार लिया। ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।
जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार का दावा है कि थाने में कोच कंडक्टर व जीआरपी एस्कॉर्ट के बीच बातचीत हुई और दोनों पक्षों ने बिना किसी कार्रवाई के ही लिखित में समझौता कर लिया।