फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   clash between Anil Vij and CM Manohar Lal Khattar over police transfers in haryana

पुलिस में तबादलों को लेकर विज और सीएम में रार बढ़ी, गृह मंत्री ने पत्र लिख कहा- ये मेरा अधिकार

Tue, 31 Dec 2019 03:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 31 Dec 2019 03:02 AM IST
विज्ञापन
clash between Anil Vij and CM Manohar Lal Khattar over police transfers in haryana
अनिल विज - फोटो : SELF

हरियाणा पुलिस के अफसरों के तबादलों को लेकर सरकार में गृह मंत्री अनिल विज और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बीच तकरार बढ़ गई है। विज की मर्जी के बगैर हुए इन तबादलों को लेकर विज ने सीएम को पत्र लिख कर पूछा है कि ऐसा क्यों किया गया। पत्र में रूल्स आफ बिजनेस का हवाला देकर अनिल विज ने कहा है कि पुलिस के तबादले से पहले गृह मंत्री होने के नाते से उन्हें पूरी जानकारी दी जानी चाहिए थी जो कि नहीं दी गई।

विज्ञापन


गृह मंत्री अनिल विज पुलिस अधिकारियों के तबादले की सूची पर सहमत नहीं थे। उनकी असहमति के बीच ही सरकार ने तबादलों की सूची जारी कर दी, जिसके बाद यह विवाद बढ़ गया। लिस्ट जारी होने के समय मुख्यमंत्री के प्रधानसचिव के पास ही गृह सचिव का भी प्रभार था। जबकि लिस्ट जारी होने के अगले दिन आईएएस अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी हो गई और सीएम के प्रधान सचिव आरके खुल्लर भी गृह सचिव नहीं रहे।
विज्ञापन


कुल मिलाकर यह कंट्रोवर्सी सरकार में चर्चा का विषय बन गई है। पिछली भाजपा सरकार में विज के महकमों के तबादलों को लेकर खींच तान जारी रही। कभी उन्हें खेल विभाग के कार्यक्रमों का मंत्री रहते हुए निमंत्रण नहीं मिलता था तो कभी विभाग के आयोजनों में कार्ड पर उनका नाम नहीं छपता था। नई बनी भाजपा सरकार में यह समझा जा रहा था कि अनिल विज को गृह मंत्री लगाने के बाद सरकार ने उन्हें गृह मंत्री की पूरी शक्तियां दे दी हैं, लेकिन तबादला सूची पर फंसी रार के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि वर्तमान सरकार में भी सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस एक्ट को लागू करने पर जोर
अनिल विज ने के्रंद सरकार की ओर से 2007 में बनाए गए संशोधित पुलिस एक्ट को लेकर अधिकारियों को उसे हरियाणा में लागू करने के संदर्भ में रिपोर्ट मांगी है। इस संदर्भ में उन्होंने सभी जिलों के पांच कांस्टेबल और पांच हेड कांस्टेबल से भी राय लेने के लिए कहा है, जिससे यह पता चल सके कि निचले स्तर पर पुलिस में क्या सुधार की जरूरत है।


सीआईडी के कायाकल्प की तैयारी
हरियाणा में शुरुआत से एक ही ढर्रे पर चल रही सीआईडी का कायाकल्प करने की गृह मंत्री अनिल विज ने तैयारी कर ली है। इस कड़ी में सीआईडी के सुधार के लिए एक कमेटी का गठन भी कर दिया है। इस कमेटी की सिफारिशों के आधार पर सीआईडी में सुधार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed