{"_id":"5eb9b6828ebc3e908644e5c1","slug":"civil-security-teams-will-follow-social-distancing-in-bapudham-chandigarh-news-pkl3748984120","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के बापूधाम में उड़ रही सोशल डिस्टेंसिंग के नियम की धज्जियां, डीसी ने लिया बड़ा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के बापूधाम में उड़ रही सोशल डिस्टेंसिंग के नियम की धज्जियां, डीसी ने लिया बड़ा फैसला
Tue, 12 May 2020 12:41 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अभिषेक वाजपेयी, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
बापूधाम कॉलोनी में घूमते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बापूधाम कॉलोनी में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ रही धज्जियों पर अंकुश लगाने के लिए डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बड़ा फैसला लिया है। डीसी के निर्देश पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए नागरिक सुरक्षा टीमों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही कॉलोनी में आवश्यक वस्तुओं के वितरण पर नजर रखने के लिए स्थानीय स्वयंसेवकों की टीमों को लगाया गया है। इसके अनुपालन के लिए संबंधित एसडीएम को सख्त निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि सेक्टर-26 स्थित बापूधाम कॉलोनी में 10 दिन से हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। कॉलोनी में अब तक 110 कोरोना संक्रमित लोग मिल चुके हैं। एहतियातन यूटी प्रशासन ने कॉलोनी को पूरी तरह से सील करने के साथ ही पूरे क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर रखा है। इसके बाद भी यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने की शिकायतें लगातार डीसी मनदीप सिंह बराड़ को मिल रही थीं।
बिगड़ रहे हालातों को देखते हुए डिप्टी कमिश्नर ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही अब नागरिकों को भी व्यवस्था में शामिल करने का निर्णय लिया है। कॉलोनी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए डीसी ने नागरिक सुरक्षा टीमें तैयार की हैं, जो कॉलोनी में लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराएंगी। इसके साथ ही सील कॉलोनी में प्रशासन की ओर से दी जाने वाली खाद्य सामग्री के सही वितरण के लिए स्वयंसेवकों की टीम तैयार कर नजर रखने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
कॉलोनी से भाग रहे 9 लोगों पर हो चुका है मुकदमा
प्रशासन बापूधाम में संक्रमण को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है। हाल ही में दो अलग अलग घटनाओं में कॉलोनी से चोरी छिपे भाग रहे 9 लोगों को चंडीगढ़ पुलिस पकड़ चुकी है। नियमों के विपरीत शहर में घूमने पर पुलिस ने युवकों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। हालांकि, इन मामलों में जमानती धाराओं के कारण युवकों को चेतावनी देकर जमानत पर छोड़ दिया गया था।
कॉलोनी का संक्रमण विकराल रूप न ले इसको लेकर ही यह फैसला लिया गया है। इस फैसले को सख्ती से पालन कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
- मनदीप सिंह बराड़, डिप्टी कमिश्नर, चंडीगढ़