{"_id":"5df7ed848ebc3e87bc06921b","slug":"civic-chandigarh-news-pkl360182325","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरमानः बरामदे में मिला सामान तो चालान नहीं, सीधे दुकान होगी सीज, इसलिए सावधानी बरतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरमानः बरामदे में मिला सामान तो चालान नहीं, सीधे दुकान होगी सीज, इसलिए सावधानी बरतें
Tue, 17 Dec 2019 12:47 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
दुकान के बाहर सजा सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेंडरों को शिफ्ट करने के बाद अब कमिश्नर केके यादव अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त हो गए हैं। कमिश्नर ने इंफोर्समेंट विंग के दोनों इंस्पेक्टरों और सभी सब इंस्पेक्टरों को निर्देश दे दिया है कि अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का चालान नहीं काटना, फोटो खींचकर दुकान सीज करने कार्रवाई करनी है। अतिक्रमण करने वाले दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमिश्नर खुद एस्टेट ऑफिस को आदेश करेंगे।
वेंडरों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट करने के बाद कमिश्नर को लगातार शिकायत मिल रही है कि मार्केट के दुकानदार बरामदे में सामान लगा रहे हैं। कमिश्नर ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी हाल में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कमिश्नर ने इंफोर्समेंट विंग के इंस्पेक्टर सुनील दत्त और डीपी सिंह को निर्देश दिया है कि सभी सब इंस्पेक्टरों के साथ बैठक करें और उन्हें स्पष्ट निर्देश दें कि कहीं कोई अतिक्रमण मिला तो संबंधित सब इंस्पेक्टर पर भी कार्रवाई होगी। कमिश्नर ने कहा कि लोग चालान कटवाने के बाद फिर से अतिक्रमण कर लेते हैं इसलिए अब सीधे दुकान सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
सेक्टर 53 में 524 में से मात्र 14 वेंडर हुए शिफ्ट
सेक्टर-53 वेंडिंग जोन को लेकर शुरू से ही विवाद रहा है। चाहे वह वेंडर हों या पार्षद ने सभी ने इस साइट को लेकर विरोध किया था। हालात यह हैं कि अब तक इस साइट पर 524 में से मात्र 14 वेंडर ही शिफ्ट हुए हैं। हालांकि 6 दिसंबर के बाद से अब तक कुल 4977 पंजीकृत वेंडरों में से 2914 वेंडर वेंडिंग जोन में शिफ्ट हो गए हैं। सबसे बड़े वेंडिंग जोन सेक्टर-15 में 936 में से 783 वेंडर शिफ्ट हो गए हैं। आईटी पार्क में 566 में से 307 वेंडर और धनास कॉलोनी में 676 में से 334 वेंडर शिफ्ट हो गए हैं। सेक्टर-22 में 89 में से 86 वेंडर और सेक्टर-19 में 31 में से 28 वेंडर शिफ्ट हो गए हैं।
विज्ञापन
सख्ती सभी के लिए है। कई दिनों से दुकानदारों की शिकायत मिल रही है। अब चालान नहीं, सीधे दुकान सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
- केके यादव, कमिश्नर, नगर निगम