फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   City's air again in bad category, AQI reaches 225

Chandigarh News: फिर खराब की श्रेणी में शहर की हवा, 225 पहुंचा एक्यूआई

Thu, 09 Nov 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
City's air again in bad category, AQI reaches 225
चंडीगढ़। एक दिन की राहत के बाद बुधवार को फिर शहर की आबोहवा खराब श्रेणी में पहुंच गई। सेक्टर-52 के एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन पर शाम के समय एयर क्वालिटी इंडेक्स 225 दर्ज किया गया। सेक्टर-22 में भी एक्यूआई 200 से ज्यादा रहा। इससे पहले मंगलवार को पूरे दिन एक्यूआई 150 से 199 के बीच ही रहा। रविवार को एक्यूआई 273 तक पहुंच गया था। अनुमान जताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में एक्यूआई 300 पार कर जाएगा।
विज्ञापन

पंजाब-हरियाणा में जल रही पराली की वजह से शहर की आबोहवा पहले ही खराब है। इसके बावजूद शहर में दिन में सड़कें बन रही हैं और मुख्य सड़कों पर पीक आवर्स में घांसों की कटाई हो रही है। इन कार्यों से उड़ने वाली धूल, वायु में पहले से मौजूद प्रदूषण में मिल जाते हैं और हवा को सांस लेने के लिए और भी ज्यादा खतरनाक बना देते हैं। एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ने के बाद ऐसे कार्यों को दिन में नहीं किये जाने के दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं, लेकिन चंडीगढ़ में उसका कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। दो दिन पहले सेक्टर-22 में दिन में सड़क बन रही थी, जिसकी वजह से काफी लंबा जाम लग गया था। मेयर अनूप गुप्ता की आपत्ति के बाद इस काम को रुकवाया गया। बुधवार को भी शाम के समय स्टेडियम चौक से लेकर मटका चौक के बीच सड़क किनारे घास की कटाई की जा रही थी। यह दफ्तरों से छुट्टी का समय होता है। सड़कों पर पहले से ही काफी ज्यादा गाड़ियां होती हैं। गाड़ियों के चलने से और ईंधन के जलने से निकलने वाले धुएं की अहम भूमिका होती है। इस बीच निगम और प्रशासन की ओर से किए जा रहे ऐसे कार्य भी शहर की हवा को काफी खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed