फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   City to host first wheelchair sports carnival

व्हीलचेयर के पहले स्पोर्ट्स कार्निवाल की मेजबानी करेगा शहर

Fri, 08 Apr 2022 10:06 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
City to host first wheelchair sports carnival
तीरंदाजी का अभ्यास करतीं कौशल्या। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल खेलों के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जाना जाता है। अब शहर पहली बार व्हीलचेयर के स्पोर्ट्स कार्निवाल की मेजबानी करने जा रहा है। सुखना लेक स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 16 अप्रैल को व्हीलचेयर के स्पोर्ट्स कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

पंजाब के राज्यपाल और यूटी के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित शाम साढ़े चार बजे इसका उद्घाटन करेंगे। इसका आयोजन चंडीगढ़ स्पाइनल रिहैब सेक्टर-28 चंडीगढ़ की ओर से किया जा रहा है। रिहैब की संस्थापक निकी पी कौर ने बताया कि इस आयोजन में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा पंजाब, राजस्थान, बिहार, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश सहित देशभर से 50 व्हीलचेयर प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। खिलाड़ी पैरा एथलीट तलवारबाजी, तीरंदाजी, नौका दौड़ और अन्य खेल गतिविधियों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

कौशल्या ले रहीं तीरंदाजी व तलवारबाजी का प्रशिक्षण
प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की 38 वर्षीय कौशल्या भाग लेंगी। कौशल्या व्हीलचेयर पर हैं लेकिन उनके हौसले बुलंद हैं। वह तीरंदाजी और तलवारबाजी के लिए प्रशिक्षण ले रहीं हैं। जोश से भरे खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखने के लिए लोग भी काफी उत्सुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed