फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   city temperature down till 2.9 degree

पारा गिरा...2.9 पहुंचा चंडीगढ़

Mon, 30 Dec 2019 02:06 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
city temperature down till 2.9 degree
चंडीगढ़। ठंड का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को चंडीगढ़ के न्यूनतम तापमान में माइनस 3 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। पारा गिरकर 2.9 डिग्री पहुंच गया। ठंड के साथ कोहरा गहराता जा रहा है। सात दिनों से सिटी ब्यूटीफुल में यही हालात बने हुए हैं। धुंध के कारण शहर में 50 मीटर से भी कम बिजिविलिटी हो गई है। मजबूरी वश वाहन चालकों को दिन में हाईबीम पर लाइटें जलानी पड़ रही हैं। ट्रेन और बसें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

शहर में सर्दी के इस सीजन में ऐसा कोहरा देखने को मिल रहा है कि सुबह से शाम तक एक जैसा हाल बना हुआ है। सर्द हवाओं और मौसम में गलन से आम लोग प्रभावित हो रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि चंडीगढ़ के लोगों को अभी कोहरे से राहत नहीं मिलेगी। एक जनवरी तक धुंध अभी लोगों को और परेशान करेगी। 31 दिसंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे। एक से 2 जनवरी में बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं, रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 11.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 10 डिग्री कम रहा।
विज्ञापन

इस कारण लेट हो रही हैं ट्रेनें
घने कोहरे के कारण ट्रेन के चालकों को स्टेशन के सिग्नल दिखने में परेशानी हो रही है। स्टेशनों पर ट्रेनों के अधिक समय तक खड़े रहने के कारण जगह नहीं मिल पा रही है। इससे अन्य ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देर से पहुंच पा रही हैं। कुछ ट्रेनें जिन स्टेशनों पर नहीं रुकती हैं वहां भी रुक रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे बसें हो रही हैं लेट
चंडीगढ़ से रात में चलने वाली सभी बसें अपने निर्धारित समय से 1 से 2 घंटे देरी से पहुंच रही हैं। सीटीयू के एक बस चालक ने बताया कि शहरी क्षेत्रों के बाहर निकलते ही उन्हें घना कोहरा मिल जाता है। जहां बस की स्पीड 80 किलोमीटर प्रतिघंटा होनी चाहिए, दुर्घटना की आशंका को देखते हुए 40 किलोमीटर प्रतिघंटा तक ही चलाना पड़ रहा है। इससे उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए 2 घंटे तक देरी हो जा रही है।
फ्लाइट संचालन पर भी असर
खराब मौसम का असर चंडीगढ़ में फ्लाइटों के संचालन पर भी पड़ रहा है। 28 दिसंबर को खराब मौसम के कारण एयर इंडिया की सुबह धर्मशाला की फ्लाइट रद्द कर दी गई थी। गो एयर की मुंबई-चंडीगढ़ फ्लाइट भी इसी कारण कैंसिल हुई, इंडिगो की बंगलूरूसे चंडीगढ़ आने वाली फ्लाइट देरी से पहुंची। एयर एशिया की बंगलूरु-चंडीगढ़ भी निर्धारित समय से दो घंटा देरी से पहुंची।

दोपहर से शुरू हुआ फ्लाइट का संचालन
चंडीगढ़ एयर पोर्ट से फ्लाइटों का संचालन दोपहर एक बजे से शुुरू हुआ। हालांकि, एयरपोर्ट प्रबंधन का इसके पीछे कहना था कि रविवार होने के कारण दोपहर एक बजे से संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed