फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   City's first MRF started, 20 CCTV cameras will be monitored

शहर का पहला एमआरएफ शुरू, 20 सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी नजर

Sat, 12 Jun 2021 02:07 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
City's first MRF started, 20 CCTV cameras will be monitored
चंडीगढ़। यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने शुक्रवार को 3 बीआरडी स्थित मैटेरियल रिकवरी फेसिलिटी सेंटर (एमआरएफ) का उद्घाटन किया। शहर के पहले एमआरएफ पर 20 सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। वहीं, इस सेंटर में ही घरों से कचरा लेकर आने वाली गाड़ियों की धुलाई की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर मेयर रविकांत शर्मा व यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि घरों से सूखा, गीला व हानिकारक कचरा इकट्ठा करके इस सेंटर पर लाया जाएगा, जिसे पट्टे के माध्यम से आगे भेजा जाएगा। बेचने योग्य कचरे को निकालकर कचरे को एक कैप्सूलनुमा कंटेनर में भरकर कचरा निस्तारण प्लांट पर भेज दिया जाएगा। इससे कचरे में नमी कम रहेगी और आसानी से निस्तारित हो सकेगा। वहीं, ईधन बचेगा और प्रदूषण भी कम होगा। आयुक्त ने बताया कि शहर के अलग-अलग सेक्टरों से कचरा उठाने के लिए 425 गाड़ियों को लगाया गया है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक का एमआरएफ भी जल्द शुरू हो जाएगा। फिलहाल, इन दो सेंटरों पर गाड़ियां कचरा लेकर जाएंगी। डड्डूमाजरा में बनने वाले एमआरएफ में थोड़ा समय लगेगा। इस मौकेपर गृह सचिव अरुण गुप्ता, वित्त सचिव विजय नामदेव जडे, डीसी मनदीप सिंह बराड़, पार्षद महेश इंदर सिंह, देवेश मोदगिल, देवेंद्र सिंह बबला, राजेश कुमार, हरदीप सिंह, मनोनीत पार्षद शिप्रा बंसल मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इस तरह जाएंगी गाड़ियां
सेक्टर-31, 32, 33, 34, 44, 45, 46, 47, 48, 49, 50, 51, 63, इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक, रामदरबार, हल्लोमाजरा, मक्खनमाजरा, बहलाना की गाड़ियां 3 बीआरडी स्थित एमआरएफ में जाएंगी। वहीं, सेक्टर-1, 2, 3, 4, 9, 10, 11, 12, 14, 15, 16, 17, 22, 23, 24, 25, 35, 36, 37, 38, 39, 40, 41, 42, 43, 52, 53, 54, 55, 56, 61 तक की गाड़ियां सेक्टर-25 स्थित एमआरएफ में जाएंगी। इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक में बनने वाले एमआरएफ में मलोया, धनास, सारंगपुर, खुड्डाअलीशेर, खुड्डालाहौरा की गाड़ियां जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed