{"_id":"5e9b6a528ebc3e72bc034efd","slug":"city-retail-traders-protesting-against-opening-of-e-commerce-chandigarh-news-pkl372763624","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-कॉमर्स खोले जाने के विरोध में आए शहर के खुदरा व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-कॉमर्स खोले जाने के विरोध में आए शहर के खुदरा व्यापारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। लॉकडाउन और कर्फ्यू के बीच 20 अप्रैल को शुरू होने वाले ई-कॉमर्स पर खुदरा व्यापारियों ने आपत्ति जताई है। अग्रवाल वैश्य समाज से जुड़े व्यापारियों ने इसके विरोध में आयोजित ऑनलाइन बैठक में विस्तृत चर्चा की। ऑनलाइन व्यापार को खोले जाने से खुदरा और छोटे व्यापारियों को होने वाले आर्थिक नुकसान पर चिंता जाहिर की गई। बैठक में पदाधिकारियों ने व्यापारियों को होने वाले नुकसान को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों से एक राहत पैकेज दिए जाने की मांग उठाई।
अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश पदाधिकारियों की प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला की अध्यक्षता में शनिवार को आनलाइन बैठक हुई। इसमें प्रदेशभर से संस्था के सभी पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्र की रिपोर्ट लेने के उपरांत सरकार द्वारा 20 अप्रैल को ई कॉमर्स खोले जाने का विरोध करते कहा कि ऑनलाइन बिक्री शुरू होने से छोटे दुकानदारों एवं व्यापारियों को नुकसान होगा।
पदाधिकारियों ने कहा कि सबसे बड़ा नुकसान स्थानीय लघु व मझले दुकानदारों, व्यापारियों व उद्योगों को उठाना पड़ेगा। इस दौरान प्रदेश व केंद्र सरकार से अपील की कि ऑनलाइन बिक्री के साथ स्थानीय दुकानदारों को योजनाबद्ध तरीके से उनके व्यापार को चलाने के लिए सरकार की ओर से दिशा-निर्देश दिए जाने चाहिए। इसके साथ ही ऑनलाइन के बजाय उनके माध्यम से लोगों के घरों तक डिलीवरी का सिस्टम तय करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन हालातों से निपटने के लिए प्रदेश व केन्द्र सरकार को एक बड़ा आर्थिक पैकेज का ऐलान छोटे दुकानदारों, लघु व मझले व्यापारियों और उद्योगधंधों के लिए करना चाहिए।
विज्ञापन
ऑनलाइन बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष तायल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीनिवास गुप्ता, एमपी जैन, महासचिव राजेश सिंगला, उपाध्यक्ष अमरनाथ गुप्ता, बलराम गर्ग, पंकज ललित बंसल, पवन अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, पंकज मित्तल, राजीव गर्ग नरवाना, प्रोफेशनल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अधिवक्ता विभोर बंसल, चुनाव समन्वय समिति के अध्यक्ष विकास गर्ग, महिला प्रदेशाध्यक्ष सुशीला सर्राफ, युवा प्रदेशाध्यक्ष नवदीप बंसल, छात्र इकाई संयोजक कोणार्क बुवानीवाला, छात्र इकाई के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश गर्ग, राहुल जैन रोहतक, मोहित बंसल नरवाना, रजनीश गुप्ता, निकुंज गर्ग, बीएस गर्ग ने भी बैठक में अपने विचार रखे।