फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   City players won 6 medals in National Ranking Taekwondo Championship

नेशनल रैंकिंग ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शहर के खिलाड़ियों ने 6 मेडल जीते

Sat, 18 Jun 2022 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
City players won 6 medals in National Ranking Taekwondo Championship
चंडीगढ़। कोविड के चलते लगभग ढाई साल बाद पहली नेशनल रैंकिंग ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन इंडिया ताइक्वांडो की ओर से किया गया। इसके मुकाबले महाराष्ट्र के नासिक के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 11 से 14 जून तक खेले गए। इसमें देश के कई राज्यों से 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चंडीगढ़ से भी 12 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें से छह खिलाड़ियों ने मेडल जीते। बाकी खिलाड़ियों को खेलने के लिए सर्टिफिकेट मिला।
विज्ञापन

जिन खिलाड़ियों ने पदक जीते उनमें मन्नत ने 44 किलो भार वर्ग में कांस्य, शक्ति विक्रम सिंह ने 55 किलो भार वर्ग में कांस्य, दिशा राणा ने 59 किलो भार वर्ग में कांस्य, यश्वी ठाकुर ने 51 किलो भार वर्ग में कांस्य गौरव बत्रा ने 65 किलो भार वर्ग में कांस्य और ईशान रावत ने जूनियर वर्ग के 78 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, सर्टिफिकेट हासिल करने वालें में अर्षिता, हितेश सिंह, सक्षम, अर्जुन कुमार, कृष्ण कुमार और अभिषेक शामिल रहे। चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों को इंडिया ताइक्वांडो के प्रधान नामदेव शिरगांवकर और वर्ल्ड ताइक्वांडो के कोआर्डिनेटर किराश ने मेडल देकर सम्मनित किया और चंडीगढ़ टीम के प्रमुख कोच विनोद कुमार को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed