फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   City players will show stamina in national games

राष्ट्रीय खेलों में शहर के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Fri, 30 Sep 2022 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
City players will show stamina in national games
चंडीगढ़। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 36वीं राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया। गुजरात को पहली बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिली है। राज्य के छह शहरों में अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इनमें अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर हैं। राष्ट्रीय खेलों में चंडीगढ़ के खिलाड़ी विभिन्न टीमों में हिस्सा ले रहे हैं। बीस से अधिक खेलों में 200 के करीब खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए नजर आएंगे। खिलाड़ियों के साथ 45 के करीब कोच और ऑफिशल्स शामिल हैं।
विज्ञापन

सुमित ने किया शहर के दल का नेतृत्व
शहर के अंतरारष्ट्रीय स्तर के रेसलिंग खिलाड़ी सुमित ने उद्घाटन समारोह सेरेमनी में चंडीगढ़ के दल का नेतृत्व किया। सुमित झंडा लेकर दल के आगे चले और इनके पीछे 50 खिलाड़ी और ऑफिशल्स दल के अधिकारी भी शामिल रहे। सुमित ने बताया कि उद्धाटन सेरेमनी में शहर के दल का नेतृत्व करना गर्व की बात है। सुमित ने बताया कि वह राष्ट्रीय खेलों में रेसलिंग के खेल में 60 किलो भार वर्ग के ग्रीको रोमन इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

इन खेलों में हिस्सा ले रहे शहर के खिलाड़ी
गुजरात में खेली जाने वाली नेशनल गेम्स में शहर से ऑर्चरी, बॉक्सिंग, क्याकिंग एंड कैनोइंग, तलवारबाजी, जिमनास्टिक, हैडबॉल, जूडो, कबड्डी, मलखंभ, रोलर स्पोर्ट्स, रोइंग, रग्बी, सॉफ्टबाल, सॉफ्ट टेनिस स्क्वैश, ट्राइथोलन, वॉलीबाल, वेट लिफ्टिंग, रेसलिंग, वुशू, योग आसन, तैराकी में खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed