फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   city lifeline sukhna lake will open with musical

बड़ी खुशखबरी! खुल गई सुखना लेक, जरूर आएं घूमने

Mon, 19 Jan 2015 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 19 Jan 2015 12:22 PM IST
विज्ञापन
city lifeline sukhna lake  will open with musical

एक महीने से बंद सुखना लेक आज फिर से खुल गई। शहर भर के लोग इस खूबसूरत मौके के साक्षी बने। चंडीगढ़ के एडवाइजर विजय कुमार देव ने सुबह सात बजे डेली विजिटर्स के साथ मार्निंग वॉक की। इसके साथ ही सुखना को लोगों के लिए खोल दी गई।

विज्ञापन


अब सुबह सात बजे के बाद लोग इस पर सैर के लिए जा सकेंगे। इस मौके पर सिटको व जिला प्रशासन की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस के विशेष बैंड भी अपनी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रशासन, जिला प्रशासन और पुलिस के सभी आला अधिकारी भी मौजूद रहें।
विज्ञापन


अभी बोटिंग पर रहेगा प्रतिबंध
सुखना पर फिलहाल बोटिंग का लुत्फ शहरवासी अभी कुछ दिन तक नहीं उठा पाएंगे। जिला प्रशासन के मुताबिक एहतियात के तौर पर अभी बोटिंग की एक्टिविटीज बंद करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल सुखना के आइलैंड पर बतखों को दफनाया गया था। इसलिए उस जगह के आसपास डेढ़ महीने और आने-जाने में प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा सुखना के पानी के आसपास जाने पर पूरी तरह से मनाही रहेगी। कोई पानी का न छू पाए इसके लिए सीढ़ियों को बंद कर दिया गया है।

तीन दिन से चल रही थीं तैयारियां

city lifeline sukhna lake  will open with musical

सुखना की पुरानी रंगत लौटाने के लिए तीन दिन से तैयारियां चल रही थीं। जिला प्रशासन व नगर निगम के 70 से अधिक कर्मचारी कामकाज में जुटे थे। रविवार को भी पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं। रेगुलेटरी एंड तक मरम्मत व साफ-सफाई का काम-काज पूरे जोर-शोर से जारी था।

लेक के दुकानदारों ने भी रविवार को खोलकर सफाई की। कर्मचारियों ने बताया कि एक महीने सुखना बंद होने से बहुत ज्यादा कचरा जमा हो गया था। उसे हटाने और ठीक करने में काफी मरक्कत करनी पड़ी।

17 दिसंबर को हुआ था बर्ड फ्लू कंफर्म
सुखना पर बर्ड फ्लू 17 दिसंबर को कंफर्म हुआ था। भोपाल स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज लेबोट्ररी ने सुखना की एक बतख में बर्ड फ्लू कंफर्म किया था। उसके बाद धारा 144 लगाकर सुखना को एक महीने के लिए बंद कर दी गई थी।

इसके अगले दिन 18 दिसंबर को सुखना की 90 से ज्यादा बतखों को मारकर आइलैंड पर दफना दिया गया था। एहतियात के तौर पर सुखना को केंद्र मानकर तीन किलोमीटर एरिया के सभी घरों में डोर टू डोर हेल्थ सर्वे कराया गया।

सुखना लेक के लिए बनेगा एक्शन प्लान

city lifeline sukhna lake  will open with musical

एडवाइजर विजय कुमार देव ने कहा कि सुखना लेक में अब बतख नहीं रहीं। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन एक पूरा एक्शन प्लान तैयार कर रहा है। इसके अनुसार सुखना पर नियमित रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्निवाल आयोजित किए जा सकते हैं। सुखना के कैचमेंट एरिया का विकास किया जाएगा। एक्टिविटी बढ़ाई जाएंगी। कैचमेंट एरिया में ट्रैकिंग की एक्टिविटी को बढ़ाया जाएगा। स्कूलों और अन्य संस्थानों को भी यहां आमंत्रित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed