फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   City, Improvement, Trust, campaign, Pathankot

अतिक्रमण पर नगर सुधार ट्रस्ट सख्त

Thu, 16 Oct 2014 10:51 PM IST
पठानकोट ।
पठानकोट । Updated Thu, 16 Oct 2014 10:51 PM IST
विज्ञापन
City, Improvement, Trust, campaign, Pathankot
नगर सुधार ट्रस्ट की ओर से वीरवार को अचानक शहर के सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ  कार्रवाई की गई। इसके तहत एपीके रोड पर अतिक्रमण हटाए जाने से वहां हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। दुकानदारों ने आनन-फानन में अपनी दुकानों के बाहर रखे सामानों को हटाया। अतिक्रमण हटाओ अभियान ढांगू रोड से शुरू हुआ। इस बीच कुछ दुकानदारों को चेतावनी दी गई तो कुछ के चालान भी काटे गए।
विज्ञापन



इससे पहले भी कई बार प्रशासन व नगर सुधार ट्रस्ट की ओर से अतिक्रमण हटने के लिए दुकानदारों को मौखिक व लिखित तौर पर चेतावनी दी गई थी। इतना ही नहीं यहां कई बार अतिक्रमण भी हटाए गए, लेकिन कुछ दिन बाद स्थिति यथावत हो गई। शहर में अतिक्रमण के चलते डलहौजी रोड व चौक का रास्ता तंग हो जाता है।
विज्ञापन



इससे वहां से गुजरने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मार्ग पर अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। अतिक्रमण की वजह से ही यहां आवागमन प्रभावित होने से कई बार हाथापाई और मारपीट तक की नौबत आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों ने जताई आपत्ति :
शहर के काली माता मंदिर चौक के पास कुछ दुकानदारों ने नगर सुधार ट्रस्ट की कार्रवाई पर आपत्ति जताई, लेकिन मुहिम पर कोई असर नहीं दिखा। ट्रस्ट अधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमण सहन नहीं होगा। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई करनी ही पड़ेगी।



ट्रस्ट की ओर से की गई कार्रवाई से क्षुब्ध कुछ दुकानदारों ने ट्रस्ट की ओर से काटे गए चालान को गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि वह बरामदे में सामान लगाने के लिए ट्रस्ट को किराया देते हैं। वह पहले बरामदे का 78 रुपये किराया देते थे, लेकिन बाद में इसका किराया बढ़ाकर 126 रुपये कर दिया गया। इसकी रसीद उनके पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed