{"_id":"67255a5d603bf1607609e8f4","slug":"city-boxer-krishpal-did-wonders-won-bronze-medal-in-the-world-cup-championship-chandigarh-news-c-16-pkl1043-552574-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: शहर के मुक्केबाज कृषपाल ने किया कमाल, वर्ल्ड कप चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: शहर के मुक्केबाज कृषपाल ने किया कमाल, वर्ल्ड कप चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के मुक्केबाज कृषपाल ने अमेरिका में आयोजित अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया। चैंपियनशिप के मुकाबले अमेरिका में खेले गए। इसमें कई देशों के मुक्केबाजों ने शिरकत की।
कृषपाल ने चैंपियनशिप के पहले मुकाबले से जीत की शुरुआत की थी। इसके बाद खिलाड़ी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड के खिलाड़ी टर्नर को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गए। इसके बाद कड़े मुकाबले में हार का सामना करते हुए कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। कृषपाल खेल विभाग के सेक्टर-56 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के मुक्केबाजी सेंटर के ट्रेनी हैं। सेंटर के मुख्य कोच भगवंत सिंह और सहायक कोच जय हिंद से मुक्केबाजी के गुर सीखते हैं।
पहले भी जीत चुका कई पदक :
कांस्य पदक जीतने पर कोच ने खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें अपने ट्रेनी पर नाज है, वह एक मेहनती मुक्केबाज है। कोच ने बताया कि कृषपाल मार्च में दक्षिण पूर्वी यूरोप के शहर मोंटेनीग्रो में आयोजित यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुका है। जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में बेस्ट मुक्केबाज का पुरस्कार जीत चुका है। वहीं, वर्ष 2022 में जार्डन में आयोजित जूनियर एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप स्वर्ण पदक जीत चुका है।