फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   City Beautiful is colder than Shimla, pollution is like Delhi

Chandigarh News: सिटी ब्यूटीफुल में शिमला से ज्यादा ठंड, प्रदूषण में दिल्ली जैसा हाल

Fri, 22 Dec 2023 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
City Beautiful is colder than Shimla, pollution is like Delhi
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में शिमला से ज्यादा ठंड पड़ रही है और प्रदूषण दिल्ली जैसा हाल है। वीरवार को शहर का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि प्रदूषण पूरे दिन 300 (एयर क्वालिटी इंडेक्स) से ज्यादा रहा। शहर का न्यूनतम पारा दूसरी बार छह डिग्री तक पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार सर्दी और प्रदूषण से शहरवासियों को आने वाले दिनों में भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी की वजह से शहर में ठिठुरन वाली ठंड रही है। सुबह और शाम को चलने वाली सर्द हवाओं ने ठंड और भी बढ़ा दी है, जिसकी वजह से शहर की सर्दी शिमला को टक्कर दे रही है। आईएमडी शिमला के अनुसार शिमला में बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस और मंगलवार को 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ में पिछले कई दिनों से न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। मौसम केंद्र के अनुसार शहर में वीरवार को अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम रहा। शहर में प्रदूषण भी काफी बढ़ गया है। दिल्ली के अधिकतर जगहों का एक्यूआई वीरवार को 300 से 400 के बीच रहा। इधर, चंडीगढ़ में भी वीरवार को पूरे दिन एक्यूआई 300 से ज्यादा रहा। मौसम विभाग का कहना है कि सुबह और शाम को पड़ने वाली धुंध की वजह से एक्यूआई पर असर पड़ा है।
विज्ञापन


कल हो सकती है बारिश
मौसम का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है। कनकनी और कंपकंपी ठंड के बीच मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि शनिवार को शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से शुक्रवार को भी शहर के कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री दर्ज किया जा सकता है। मौसम में बदलाव की वजह से सुबह और शाम के समय धुंध भी रहेगी।
विज्ञापन


339 के करीब पहुंच गया था एक्यूआई
वीरवार को शहर के कई एरिया में एयर क्वालिटी इंडेक्स 339 के करीब दर्ज किया गया। इस तरह एक्यूआई बहुत खराब केटेगरी में ही बरकरार रहा, जिसे सांस के मरीजों के लिए खतरनाक माना जाता है। सेक्टर-53 के एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन पर सुबह एक्यूआई 339 और सेक्टर-22 में 322 दर्ज किया गया। सेंट्रल पलूशन कंट्रोल बोर्ड की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार शहर के ज्यादातर एरिया में हवा बहुत खराब में रही। दिवाली के बाद से अब एक्यूआई सबसे खराब दर्ज किया जा रहा है। बता दें कि शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। 500 से ऊपर कुछ भी ‘गंभीर प्लस’ में माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले पांच दिनों का तापमान
दिन- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
शुक्रवार - 22 - 7
शनिवार - 24 - 8
रविवार - 23 - 8
सोमवार - 23 - 7
मंगलवार - 24 - 7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed