फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Citizenship Amendment Act, Shivraj Chauhan Criticized Congress and Sonia Gandhi

सीएम पद से इस्तीफा देकर ममता बनर्जी, कमलनाथ और गहलोत करें सीएए का विरोध: शिवराज चौहान

Wed, 25 Dec 2019 11:59 PM IST
खुशबू गोयल रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 25 Dec 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
Citizenship Amendment Act, Shivraj Chauhan Criticized Congress and Sonia Gandhi
शिवराज चौहान - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को चंडीगढ़ में एक प्रेसवार्ता के दौरान नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर कांग्रेस पर खूब बरसे। उन्होंने सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा में इस कानून पर बहस के समय सोनिया चुप रहीं, फिर राजघाट पर धरना क्यों देने पहुंच गईं। 

विज्ञापन


चौहान ने कहा कि कांग्रेस व टुकड़े-टुकड़े गैंग देश की एकता में आग लगाने का प्रयास कर रहे हैं। लोगों के बीच झूठ, भ्रम और गलतफहमी फैलाकर हिंसा भड़काई जा रही है। आजादी के तत्काल बाद महात्मा गांधी ने कहा था कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू व सिख अगर वहां नहीं रहना चाहते और भारत आना चाहते हैं, वह आ सकते हैं। 
विज्ञापन


भारत का कर्तव्य है कि उनकी रक्षा करे और उन्हें नौकरी दे। शिवराज सिंह चौहान ने नेहरू-लियाकत समझौते का भी जिक्र किया। कहा कि पाकिस्तान ने यह समझौता तोड़ दिया लेकिन भारत ने अपना धर्म निभाया है। महात्मा गांधी की भावना के तहत ही केंद्र सरकार ने यह कदम उठाया है। उन्होंने सोनिया गांधी से पूछा कि क्या उन्हें प्रताड़ना का शिकार हुए लोगों की तकलीफ नहीं दिखाई देती। पूछा कि सोनिया और राहुल ने पूरे देश में हुई हिंसा की निंदा क्यों नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम पद पर रहते हुए कानून का विरोध क्यों: चौहान

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी संसद में बहुमत से पास हुए कानून का विरोध कैसे कर सकते हैं। कमलनाथ भोपाल में कानून के खिलाफ शांति मार्च निकाल रहे हैं। संवैधानिक के पद पर बैठकर वह संविधान को नहीं मान रहे हैं।

अगर विरोध करना ही है तो उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) पर भ्रम फैलाया जा रहा है। यह सब इसलिए किया जा रहा है क्योंकि विपक्ष नरेंद्र मोदी से मैदान पर लड़ाई नहीं कर सकता है।

5 जनवरी तक भाजपा चलाएगी जन जागरण अभियान
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून की सही जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए भाजपा 5 जनवरी तक देशभर में जनसभाएं और रैली आयोजित करेगी। इसके तहत भाजपा के कार्यकर्ता हर जिले, ग्राम-पंचायत और घर-घर पहुंचेंगे और सीएए को लेकर फैलाए गए भ्रम को दूर करेंगे। लोगों को वास्तविकता बताई जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के झूठ के बादल अब ज्यादा दिन ठहरने वाले नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed