फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Citizenship Amendment Act: Haryana Home Ministry Alert

नागरिकता संशोधन कानूनः हरियाणा में न हो बवाल, गृह मंत्रालय अलर्ट, हर गतिविधि पर नजर

Wed, 18 Dec 2019 12:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 18 Dec 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Citizenship Amendment Act: Haryana Home Ministry Alert
गृह मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विभिन्न राज्यों में चल रहे हिंसक माहौल के मद्देनजर हरियाणा गृह मंत्रालय पूरी तरह अलर्ट हो गया है। गृहमंत्री अनिल विज ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में किसी को भी कानून-व्यवस्था हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। उनके अनुसार प्रदेश में हिंसा फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। 

विज्ञापन


नागरिकता संशोधन कानून को लेकर आंदोलन की आंच विभिन्न राज्यों से होती हुई दिल्ली तक पहुंच गई है। इसी के मद्देनजर हरियाणा सरकार भी गंभीर है, क्योंकि दिल्ली हरियाणा से सटा हुआ है। इसी आशंका के चलते हरियाणा गृह मंत्रालय पूरी तरह से सतर्क हो गया है। हरियाणा पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने भी सभी जिलों के एसपी व डीसीपी को निर्देश दिए हैं कि वे अपने इलाकों में लगातार मौजूदा परिस्थितियों पर नजर बनाए रखें।
विज्ञापन


विज बोले- आंदोलन करने वाले एक बार कानून को समझ लें
देश के कई इलाकों में नागरिक संशोधन कानून को लेकर हो रही आगजनी पर प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि कुछ तत्व जो संसद में पिट गए हैं, वो बाहर आकर आग लगाकर अपना बदला लेना चाहते है। विज ने कहा कि उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी जाएगी। हरियाणा के कानून-व्यवस्था के बारे मे अनिल विज ने कहा कि सरकार और प्रशासन पूरी तरह से चौकस है और किसी को कानून हाथ मे नहीं लेने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गृहमंत्री अनिल विज ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेसी नेता देश में आग लगाना चाहते हैं। विज ने कहा अब यह जो नागरिकता संशोधन बिल है, वह पास हो चुका है। अब इसके ऊपर किसी को कोई एतराज नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह कानून किसी की नागरिकता को छीन नहीं रहा। 

विज ने स्पष्ट किया कि जो लोग प्रताड़ित होकर हिंदुस्तान आ गए और गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं, ये कानून उनको नागरिकता दे रहा है, उनसे कुछ ले नहीं रहा है। विज ने कहा कि आंदोलनकारियों को समझना चाहिए कि कुछ लोग उन्हें भड़काकर देश का माहौल खराब करना चाहते हैं। 

विज के अनुसार आंदोलन करने वाले एक बार कानून को पूरी तरह समझें, उसके बाद कोई प्रतिक्रिया करें, ये कानून स्वागत योग्य है। विज ने कहा कि मगर ताकतें जो सियासत में पिटती जा रही हैं, अब वो हिंसा का सहारा ले रही हैं। राहुल गांधी के चुपचाप विदेश जाने पर विज ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में भी दूसरों को जेल में डलवा कर ये लोग विदेश भाग जाया करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed