{"_id":"68b8ac0f37735712880d0d2c","slug":"citco-employees-demanded-implementation-of-central-pay-scale-submitted-memorandum-to-the-state-president-chandigarh-news-c-16-pkl1043-808863-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सिटको कर्मचारियों ने केंद्रीय पे-स्केल लागू करने की रखी मांग, प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सिटको कर्मचारियों ने केंद्रीय पे-स्केल लागू करने की रखी मांग, प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिटको के कर्मचारियों ने केंद्रीय पे-स्केल लागू करने की मांग उठाई है। इस मुद्दे को लेकर सिटको इंप्लाइज वेलफेयर फोरम के अध्यक्ष राजपाल पवार और उमेश मणि दीक्षित ने मंगलवार को भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा को ज्ञापन सौंपा।
कर्मचारियों ने कहा कि तीन साल पहले केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ प्रशासन में केंद्रीय पे-स्केल लागू कर दिया था, जिसके बाद प्रशासन के सभी विभागों ने इसे अपनाया। यहां तक कि छुट्टियों और अन्य सर्विस रूल्स में भी केंद्रीय पैटर्न लागू हो चुका है। इसके बावजूद सिटको अभी भी पंजाब पे-स्केल पर चल रहा है, जिससे कर्मचारियों में असमानता और असंतोष की स्थिति पैदा हो रही है।
कहा कि जब अन्य विभागों के कर्मचारी केंद्रीय पे-स्केल का लाभ उठा रहे हैं तो सिटको कर्मचारियों को इससे वंचित रखना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस विसंगति को दूर नहीं किया गया तो कर्मचारियों का मनोबल टूटेगा और लोगों के कामकाज पर असर पड़ेगा। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि भाजपा नेतृत्व इस मुद्दे को गंभीरता से उठाएगा और उन्हें न्याय दिलाएगा।