{"_id":"5bd6cbd4bdec2269a771656f","slug":"cii-chandigarh-fair-in-sector-17-prade-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"CII चंडीगढ़ के मेले में आए बुड़ैल जेल के कैदियों के बनाए फर्नीचर, काफी पसंद कर रहे हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CII चंडीगढ़ के मेले में आए बुड़ैल जेल के कैदियों के बनाए फर्नीचर, काफी पसंद कर रहे हैं लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 29 Oct 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
सीआईआई चंडीगढ़ फेयर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडे का मौका और सीआईआई का मेला, जिसमें शापिंग के क्रेजी लोगों के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स हैं। इसमें से एक है बुड़ैल जेल के कैदियों द्वारा तैयार फर्नीचर और खाने का सामान। लेकिन लोग जब इस चंडीगढ़ फेयर में उमड़े तो जाम लग गया। एक ओर शापिंग की जद्दोजेहद और दूसरी ओर कारों की पार्किंग का अपर्याप्त इंतजाम। ऐसे में शापिंग तो हुई पर जरा मुश्किल से। चंडीगढ़ फेयर में कैदियों द्वारा तैयार किए गए इस सामान को यहां खूब माइलेज मिल रहा है। स्टाल पर मौजूद एक सदस्य ने बताया कि कैदियों ने यह प्रोडक्ट्स शिद्दत के साथ तैयार किए हैं। इसमें फर्नीचर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सदस्य के अनुसार वास्तव में कैदियों को सजा के दौरान ही यह सामान बनाने के लिए दिया जाता है, जिससे उनमें क्रियाशीलता रहे।
उत्तराखंड की हैंडलूम और हैंडी क्राफ्ट ने सबको अपना दीवाना बनाया
यहां उत्तराखंड के स्टाल्स ने खूब भीड़ खींची। हैंडलूम औैर हैंडी क्राफ्ट वस्तुओं की विशेष कारीगरी ने सभी को अपना दीवाना बना लिया। यहां उत्तराखंड का विशेष ऊनी कोट भी था। जिसकी खूबी थी कि उसे भेड़ की ऊन से तैयार किया गया। इसके साथ ही यहां शाल, स्वेटर, जैकेट, मफलर की खूब मांग रही। जिनकी कीमत 900 से 15000 रुपये के बीच है। इनके साथ ही बच्चों के लिए उत्तराखंड के ट्रेडिशनल हैंडीक्राफ्ट वाली कुर्ती वेट ड्रेस आगंतुकों के बीच आकर्षण का केंद्र रही। मेले का एक कार्नर अनाज, दालें, गेहूं का आटा, अनाज, मसाले, खाद्य तेल, जड़ी बूटियों और कार्बनिक चाय की विभिन्न किस्मों से भरा रहा। स्टॉल के प्रतिनिधि संजीव बिष्ट ने बताया कि लोग पहाड़ी क्षेत्र में पैदा होने वाले आर्गेनिक अनाज को बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ऑर्गेनिक उत्पादों से स्वास्थ्य लाभ को देखते हुए सभी आॉर्गेनिक फूड की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।
हाथ से पेंट टीशर्ट ने जीता दिल
चंडीगढ़ के सेक्टर- 17 परेड ग्राउंड में स्टेट्स ऑफ इंडिया पेवेलियन में प्रदर्शित पश्चिम बंगाल के इंटरेस्टिंग हैंडीक्राफ्ट को लोगों ने काफी पसंद किया। इसमें हाथ से पेंट दुपट्टा सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। हाथ से पेंट दुपट्टा और सूट को लोगों ने बहुत पसंद किया। इस स्टाल में कुर्तियों की कीमत 600 से 900 रुपये के बीच में थी। पश्चिम बंगाल एक्सपोर्ट प्रमोशन सोसायटी के अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के कृष्णा नगर जिले से आए कलाकारों ने कलाई मिट्टी से बनी मानव आकृति वाली डॉल, भगवान की मूर्तियां और महान पुरुषों की आकृतियां बनाई हैं। मेले में 50 से लेकर पच्चीस सौ रुपए के बीच के तांबे से बने आभूषण भी सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। डोकरा से बने गहने मेले में सबसे ज्यादा बिक्री वाले उत्पादों में शामिल रहे।