{"_id":"634dc1cf96e294212c2ed0c3","slug":"cii-chandigarh-fair-concludes-hundreds-of-people-shop-during-the-festive-season-chandigarh-news-pkl46577605","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईआई चंडीगढ़ फेयर संपन्न, त्योहारी सीजन में सैकड़ों लोगों ने की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईआई चंडीगढ़ फेयर संपन्न, त्योहारी सीजन में सैकड़ों लोगों ने की खरीदारी
विज्ञापन
सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में मेले में खरीदारी करते लोग।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में लगा चार दिवसीय सीआईआई चंडीगढ़ फेयर सोमवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन यहां काफी भीड़ रही और लोगों ने देर शाम तक खरीदारी की और दीवाली के उपहार, तुर्की लैंप, हथकरघा, घर की सजावट, आभूषण, कपड़े पर मिल रहे आकर्षक छूट का लाभ उठाया।
कोविड के बाद पहली बार शहर में इस मेले का आयोजन किया गया था। 14 अक्तूबर को प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने इसका उद्घाटन किया था। इस बार 40 शहरों के 2500 से अधिक उत्पादों और 14 राज्यों के 281 प्रदर्शकों के साथ लगभग 300 स्टॉल लगाए गए थे। मेले में कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड जैसे राज्यों के कारीगर अपने उत्पाद लेकर पहुंचे थे। इसके अलावा होम डेकोर, कार-मोटरसाइकिल, रियलकॉन (रियल एस्टेट), सेंट्रल किचन, इंटरनेशनल आर्केड आदि की भी लोगों ने खरीदारी की। अंतिम दिन यहां पहुंची पंचकूला की नेहा ने बताया कि उन्हें इस बार कश्मीर और पश्चिम बंगाल के कपड़े के स्टॉल बहुत पसंद आए। जीरकपुर के अभिनंदन ने कहा कि एक कार प्रेमी होने के नाते उन्हें कारों का प्रदर्शन पसंद आया।
एक छत के नीचे वित्तीय बचत और आवास का भी हुआ समाधान
मेले में कई बैंकों ने एफडी, लोन, डोर स्टेप सेवाओं, ऑनलाइन केवाईसी आदि के लिए स्टॉल लगाए हुए थे। कई रियल एस्टेट ग्रुप ने भी लोगों को बुकिंग पर लुभावने ऑफर रखे थे। आयोजकों ने कहा कि मेले में लोगों की खरीदारी के साथ एमएसएमई उद्यमियों को भी काफी लाभ होता है। उन्हें अपने उत्पादों को बड़े स्तर पर बेचने का लाभ मिलता है और नए लोगों को वो अपने साथ जोड़ते हैं। नए इनोवेशन की भी फेयर में प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।