फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CID sent half incomplete report to Home Minister

गृह मंत्री के पास CID ने भेजी आधी अधूरी रिपोर्ट, विज ने कहा- जो जानकारी मांगी वह एक दिन में भेजे

Thu, 02 Jan 2020 12:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 02 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
CID sent half incomplete report to Home Minister
गृह मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सीआईडी से विधानसभा चुनाव संबंधी जो रिपोर्ट मांगी थी वह आधी अधूरी पहुंचने पर विज एक बार फिर से खफा हैं। अब उन्होंने सीआईडी को दोबारा से सटीक जानकारी देने के लिए कहा है। मंगलवार को मीडिया में विज की नाराजगी की खबर पहुंचने के बाद सीआईडी को भी यह भनक लगी और उन्होंने आनन फानन रिपोर्ट के नाम पर दो लिफाफे विज के पास भेज दिए। अब अनिल विज ने एक दिन के भीतर दोबारा से संबंधित जानकारी मांगी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि जल्द ही विधानसभा चुनाव से संबंधित जो जानकारी मैंने मांगी थी वह भिजवाई जाए। मालूम हो कि 11 दिसंबर को विज की तरफ से पत्र लिखकर दस दिन के भीतर यह रिपोर्ट देने के लिए कहा गया था। सीआईडी प्रमुख ने बीस दिन बीत जाने के बाद भी जब रिपोर्ट नहीं सौंपी तो विज ने इस बाबत स्पष्टीकरण मांग लिया। विज के इस कदम के बाद से सीआईडी में हड़कंप है।
विज्ञापन


फिलहाल सीआईडी इस विवाद से बाहर निकलने का रास्ता तलाश रही है। हरियाणा में नई सरकार का गठन होते ही सरकार में होम मिनिस्टर के तौर पर अनिल विज की भूमिका तय कर दी गई थी। अब होम मिनिस्टर होने के नाते सीआईडी की रिपोर्टिंग भी विज को बनती है। ऐसे में यह रिपोर्ट नहीं सौंपे जाने से विज नाराज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईडी चुनाव के दौरान कई तरह की रिपोर्ट सरकार को देती है। जिसमें से काफी जानकारी मौखिक होती है और काफी जानकारी लिखित में होती है। जिलों से जो सूचना आती है उसे लिखित में सीएम तक पहुंचाया जाता है। जबकि अन्य स्रोत टेलीफोन रिकार्डिंग आदि से आने वाली सूचना को मौखिक तौर पर सरकार तक पहुंचाया जाता है। एक अधिकारिक सूत्र ने बताया कि जो जानकारी विज ने मांगी है वह जानकारी उपलब्ध ही नहीं है।

मामला ईगो पर अटका

अंदरखाने अनिल विज की ईगो पर यह पूरा मसला अटक गया है। विज ने जो जानकारी मांगी थी सीआईडी प्रमुख ने उसे गंभीरता से नहीं लिया और न ही जवाब देना उचित समझा। अब विज इस बात को लेकर नाराज हैं कि होम मिनिस्टर होने के बावजूद सीआईडी प्रमुख ने उनके पत्र को गंभीरता से क्यों नहीं लिया।

इसके बाद दूसरी रिपोर्ट का इंतजार
अनिल विज ने पुलिस विभाग से यह भी जानकारी मांगी है कि ऐसे कौन से पुलिस कर्मचारी और पुलिस अधिकारी हैं, जो कि गैर पुलिस कार्यों में लगाए गए हैं। यह जानकारी अभी आनी बाकी है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह जानकारी आने के बाद पुलिस में बड़ा फेरबदल हो सकता है।

मामला निपट नहीं रहा है
इस सारे विवाद के बीच सीआईडी प्रमुख आज अधिकारियों की टीम के साथ अनिल विज को नए साल की बधाई देने पहुंचे लेकिन यहां भी एक दूसरे की नजरें नहीं मिली। डीजीपी मनोज यादव के साथ एडीजीपी ला एंड आर्डर नवदीप विर्क और एडीजीपी सीआईडी अनिल राव बधाई देने के लिए विज के पास गए थे। ऐसे में डीजीपी के हाथ ने विज ने गुलदस्ता तो ले लिया लेकिन राव से नजरें नहीं मिलाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed