{"_id":"5a172ff24f1c1bce408b8b9f","slug":"cia-searching-acused-who-sell-man-made-revolver","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता और चाचा ने मार डाले तीन बच्चे, केस में चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता और चाचा ने मार डाले तीन बच्चे, केस में चौंकाने वाला खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 24 Nov 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
बाप ने आदेश दिया...चाचा ने मार दिए तीनों बच्चे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाडवा के गांव सारसा में पिता के तीन बच्चों की हत्या कराने के तार लाडवा से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी ने हत्याओं के लिए कट्टा लाडवा से ही खरीदा था। हत्यारोपी को कट्टा बेचने वाले दो युवकों की तलाश में सीआईए स्टाफ ने लाडवा क्षेत्र में छापेमारी की, लेकिन कोई नहीं मिला।
बताया जाता है कि हत्यारोपी जगदीप नेे सीआईए स्टाफ को जानकारी दी थी कि उसने हत्या में उपयोग किया कट्टा लाडवा और गांव डूडी के युवकों से खरीदा था। इस जानकारी के मिलने के बाद सीआईए स्टाफ की टीम ने लाडवा के गांव डूडी और लाडवा के वार्ड आठ में छापे मारे।
सूत्रों का कहना है कि सीआईए की टीम अपने साथ हत्यारोपी जगदीप को भी लाई थी। लाडवा और गांव डूडी में छापे के दौरान सीआईए स्टाफ की टीम में दो अधिकारियों सहित पांच लोग शामिल थे।
विज्ञापन
टीम ने पहले गांव डूडी में छापामारी की, लेकिन कट्टा बेचने का आरोपी टीम के पहुंचने से पहले निकल गया। इसके बाद टीम ने लाडवा के वार्ड आठ में दबिश दी, लेकिन टीम के पहुंचने की भनक लगते ही दूसरा आरोपी भी अपने घर से खिसक गया। इस मामले में न तो पुलिस कुछ बोल रही है और न ही आरोपी युवकों के परिजन कुछ कहने के लिए राजी हैं।