{"_id":"60a3b16d0e64983c7d39f365","slug":"churpur-village-of-ludhiana-has-lack-of-health-care-facilities","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: लुधियाना के इस गांव में नहीं है कोई डिस्पेंसरी, कोरोना के बारे में जागरूक भी नहीं हैं ग्रामीण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: लुधियाना के इस गांव में नहीं है कोई डिस्पेंसरी, कोरोना के बारे में जागरूक भी नहीं हैं ग्रामीण
Tue, 18 May 2021 05:52 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 18 May 2021 05:52 PM IST
सार
पंजाब के गांवों को कोरोना संक्रमण रहित बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘कोरोना मुक्त पिंड अभियान’ की शुरुआत की है।
विज्ञापन
लुधियाना का गांव चूरपुर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब गांवों में भी कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं। गांवों में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कोरोना मुक्त पिंड अभियान शुरू किया है। लेकिन लुधियाना में एक गांव ऐसा भी है, जहां डिस्पेंसरी भी नहीं है। गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है। ग्रामीणों के अनुसार, वे इलाज के लिए शहर जाते हैं। हमें कोरोना के बारे में जागरूक करने भी कोई नहीं आया।
विज्ञापन
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को उन गांवों को 10 लाख रुपये की विशेष विकास अनुदान देने की घोषणा की जो सौ फीसदी वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा कर लेंगे। कैप्टन मंगलवार को गांवों के सरपंचों के साथ वर्चुअल बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गांवों में कोविड रोकथाम की रणनीति पर विचार किया गया।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने संक्रमण प्रसार रोकने के लिए रविवार को कोविड की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में ग्रामीण कोविड विजय कार्यक्रम की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता, ग्रामीण पुलिस अधिकारी और युवा स्वयंसेवी इस अभियान का हिस्सा होंगे।
उत्तर प्रदेश के गांवों में पैदा हुई स्थिति से बचने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस जंग में समुदाय के सभी वर्गों को शामिल करने पर जोर देते हुए स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग को निर्देश दिए कि गांवों में सभी भाई चारों को लामबंद करने के लिए बड़े स्तर पर मुहिम शुरू की जाए। इस प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए खुशहाली के रक्षकों (जीओजी) और पुलिस फोर्स की तरफ से मिलकर काम किया जाए।
विज्ञापन
Punjab | Villagers in Ludhiana’s Churpur say they’re facing troubles due to lack of health care facilities
विज्ञापन
We're not getting any medical facility from govt. We go to city for treatment. There is no dispensary in our village. Nobody came to aware us about Covid 19: A villager pic.twitter.com/gCxbd3wKeo— ANI (@ANI) May 18, 2021