फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Christmas special this time .. Ration will be given to the needy, Prayer will be prayed for the victory of the farmers

इस बार का क्रिसमस खास.. जरूरतमंदों को दिया जाएगा राशन, किसानों की जीत के लिए की जाएगी प्रार्थना

Thu, 24 Dec 2020 02:08 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
Christmas special this time .. Ration will be given to the needy, Prayer will be prayed for the victory of the farmers
चंडीगढ़। प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिवस इस बार खास तौर पर मनाया जाएगा। जहां जरूरतमंदों और विधवाओं को राशन दिया जाएगा, वहीं कड़ाके की ठंड में कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए दिल्ली में धरने पर बैठे किसानों की जीत के लिए प्रार्थना की जाएगी। सेक्टर- 19 के कैथोलिक चर्च के फादर लारेंस बेनडिक्ट ने बताया कि इस बार चर्च की सजावटें पर कम पैसा खर्च किया जाएगा। इससे बचे पैसे कोरोना के कारण परेशान हुए लोगों की तकलीफोें को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

कोविड के नियमों को पालन कराने के लिए 12 सुरक्षा गार्ड होंगे
उन्होंने बताया कि कोविड- 19 को ध्यान में रखते हुए इस बार क्रिसमस मनाने की तैयारी है। इस दौरान सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखा जाएगा। साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजर से हाथ धोने के बाद ही चर्च में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। चर्च में प्रवेश के लिए मास्क पहनना जरूरी होगा। कोविड के नियमों को पालन कराने के लिए सेक्टर- 19 के चर्च के अंदर 12 निजी सुरक्षा कर्मचारी होंगे। इसके अलावा पुलिस के जवान भी होंगे जो सभी से सामाजिक दूरी का पालन करवाएंगे।
विज्ञापन

कोविड- 19 को देखते हुए इस बार सेक्टर- 19 के चर्च के बेसमेंट में लगने वाली झांकियां नहीं बनेगी। केवल बाहर के ग्राउंड में ही झांकियां दिखेंगी। उन्होंने बताया कि इस बार कोविड को ध्यान में रखते हुए चर्च में 24 दिसंबर को पूरे रात के होने वाले कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। रात में सिर्फ 9 से 10 बजे तक की कार्यक्रम होगा। क्रिसमस के दिन 25 दिसंबर को सुबह साढ़े आठ से और सुबह नौ बजे प्रार्थना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर- 18 के सीएनआई चर्च में ऑनलाइन होगी प्रार्थना
कोविड को ध्यान में रखते हुए सेक्टर- 18 के चर्च सीएनआई में क्रिसमस पर भीड़ एकत्र न हो इसको ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन प्रार्थना करने का फैसला लिया गया है। चर्च के पास्टोरेट कमेटी के प्रधान डेंजल पीपल और सचिव प्रकाश मसीह ने बताया कि क्रिसमस के दिन 25 दिसंबर को चर्च में पांच मिनट के लिए प्रार्थना के लिए श्रद्धालुओं को मिलेगा। एक बार में चर्च में 50 से अधिक श्रद्धालु नहीं जा सकेंगे। क्रिसमस के दिन चर्च में 50 लोगों के आने के बाद मेन गेट बंद कर दिया जाएगा। प्रार्थना के लिए अंदर गए लोगों के बाहर आने के बाद ही दूसरे लोगों को अंदर आने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर की रात की प्रार्थना सभा के जगह पर शाम में 6 से 7 बजे तक होगी। वह प्रार्थना सभा भी ऑनलाइन होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed