{"_id":"c67909471bfe901a51ee44544bd7e4ed","slug":"christmas-hotels-packages-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस पर सजेंगे होटल, मिलेंगे सस्ते पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस पर सजेंगे होटल, मिलेंगे सस्ते पैकेज
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 12 Dec 2013 10:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार क्रिसमस और नए साल का जश्न आपके शहर में स्पेशल होगा। क्रिसमस पर पार्टियां होंगी, मस्ती होगी और धमाल होगा तो वहीं न्यू ईयर में यहां जबरदस्त धमाल की योजना है।
सिटी के डिस्को और होटलों ने अभी से पैकेज बुक करने शुरू कर दिए हैं। सिटी के होटलों में इस तरह की व्यवस्था की जा रही है कि आप जोरदार जश्न मना सकेंगे। हर एक होटल में डांस और मस्ती का इंतजाम है।
आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ जश्न मनाना चाहते हैं, तो होटलों में आपको पैकेज का लाभ मिल सकेगा। चंडीगढ़ के स्कोर डिस्को, एफ बार, ताओ, ब्लू ब्लेजर के साथ ही ब्लू आइस में भी धमाल की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
होटल जेडब्ल्यू मैरियट ने क्रिसमस के लिए कैफे एट जेडब्लू, इगीनो और इंडियन रेस्टोरेंट सैफरान में ब्रंच के लिए खास डिस्काउंट और पैकेज निकाले हैं।
रेस्टोरेंट्स में स्पेशल डिनर पैकेज है। न्यू ईयर पार्टी के लिए भी डांस का जबरदस्त इंतजाम है। होटल जेडब्लू मैरिएट के एग्जिक्यूटिव शेफ पल्लव सिंघल ने कहा कि होटल ने बच्चों के लिए स्पेशल एरिया बनाया है।
इससे कि बच्चे और बड़े एंज्वाय कर सकेंगे। लॉबी में ड़ांस का प्रोग्राम रखेंगे, जिससे लोगों को प्रोग्राम देखने का आनंद मिल सकेगा।
सेक्टर-17 के पार्क प्लाजा में न्यू ईयर सेलिब्रेशन पार्टी होगी। ग्रैंड बालरूम में 31 दिसंबर की नाइट को डेजर्ट बार लगाए जाएंगे। इसमें बुफे होगा। होटल के एक अधिकारी ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि लोग एंज्वाय करें।
न्यू ईयर पर डिनर के साथ पार्टी खास होगी। चंडीगढ़ सेक्टर-43 के होटलों में भी न्यू ईयर पार्टी के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। यहां पर न्यू ईयर के पैकेज सस्ते होंगे।
एक होटेलियर के अनुसार, फाइव स्टार होटलों में जहां पैकेज 12 हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक जाते हैं, वहीं थ्री स्टार होटलों के पैकेज दस से पंद्रह हजार तक में मिल जाते हैं।
सेक्टर-43 के कुछ होटलों ने तो अभी से डीजे की बुकिंग करवा ली है, जिससे डांस करने वालों को पूरा एंज्वॉय करवा सकें।
सेक्टर-43 के होटल वेस्टर्न कोर्ट के ग्रुप जनरल मैनेजर पुनीत शर्मा के अनुसार, पैकेज अभी फाइनल नहीं किए गए हैं।
पैकेज में वाइन, डिनर को भी शामिल किया जाएगा। सेक्टर-17 स्थित होटल पार्क प्लाजा में भी न्यू ईयर के लिए स्पेशल पैकेज होंगे।