फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Christmas Celebrated in church of Chandigarh

चंडीगढ़ में क्रिसमस की धूम: सुबह ही चर्च में पहुंचे लोग, सामूहिक प्रार्थना सभा में लिया हिस्सा

Sat, 25 Dec 2021 12:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 25 Dec 2021 12:12 PM IST
सार

सेक्टर 19 के चर्च में बिशप इग्नेशियस मस्करेनस के नेतृत्व में सामूहिक प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। सेक्टर 19 स्थित चर्च में इस वर्ष सिनड थीम पर क्रिसमस का आयोजन हो रहा है।

विज्ञापन
Christmas Celebrated in church of Chandigarh
चंडीगढ़ में क्रिसमस की धूम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के चर्च में शनिवार को क्रिसमस की धूम रही। बड़ी संख्या में लोग चर्च में पहुंचे और सामूहिक प्रार्थना सभा में शामिल हुए। सेक्टर 18 के  सीएनआई चर्च और सेक्टर 19 के क्राइस्ट चर्च में पहुंचे लोगों में काफी उत्साह दिखा।  चर्च को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम को सेक्टर 18 के चर्च में नाइट सर्विस हुई। इस मौके पर धार्मिक गीत गाए गए। सेक्टर 19 के चर्च में देर शाम को ही धार्मिक आयोजन हुआ। कोविड के कारण नाइट सर्विस जल्द ही खत्म कर दी गई था। सेक्टर 19 के चर्च में बिशप इग्नेशियस मस्करेनस के नेतृत्व में सामूहिक प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। सेक्टर 19 स्थित चर्च में इस वर्ष सिनड थीम पर क्रिसमस का आयोजन हो रहा है।सिनड का मतलब सब को मिलकर साथ चलना है। छह लोगों की टीम ने चर्च में चरणी का निर्माण किया। कृत्रिम पहाड़ और झरने का दृश्य बहुत ही अच्छा था। छह लोगों सैम ब्लेजा, जेम्स, एरिक राहुल, राजदीप, खुशबू और स्टीफन की टीम ने चरणी बनाया। 24 दिसंबर की शाम में विजिल हुई। इस वर्ष कोविड के कारण प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन नहीं हुआ। सेक्टर 18 के सीएनआई चर्च में भी भव्य आयोजन हुआ। 
विज्ञापन


सीएनआई चर्च के सचिव रमेश कुमार ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग चर्च पहुंचे। क्रिमसम में प्रार्थना में शामिल हुए लोगों ने चर्च के बाहर सजे दुकानों से खूब खरीदारी की। सांता की ड्रेस से लेकर क्रिसमस ट्री की खरीदारी की। इसके अलावा सेंटा का मास्क, कपड़े और सेंटा की टोपी की भी लोगों ने खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed