{"_id":"6314bda45e20a27b496a4ea8","slug":"christian-community-protested-in-ludhiana-against-tarn-taran-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्च में बेअदबी का मामला: तरनतारन की घटना के विरोध में लुधियाना में ईसाई समुदाय ने निकाला रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चर्च में बेअदबी का मामला: तरनतारन की घटना के विरोध में लुधियाना में ईसाई समुदाय ने निकाला रोष मार्च
Sun, 04 Sep 2022 08:40 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 04 Sep 2022 08:40 PM IST
सार
ईसाई समुदाय के रोष प्रदर्शन में 300 से भी अधिक लोगों ने सलेम टाबरी चर्च से जगरांव पुल तक रोष मार्च निकाला है। ईसाई समुदाय का कहना है कि एक सोची समझी साजिश के तहत और पंजाब का माहौल खराब करने की मंशा से इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विरोध करते ईसाई समुदाय के लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तरनतारन में चर्च में तोड़फोड़ की घटना का विरोध जारी है। रविवार को ईसाई समुदाय के लोगों ने दुकानें और बाजार बंद करवा कर जालंधर बाईपास से जगरांव पुल तक रोष मार्च निकाला और घटना की कड़ी निंदा की। ईसाई समुदाय ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान जब ईसाई समुदाय के लोग जालंधर बाईपास के पास पुतला जलाने लगे तो एसीपी ने पुतला अपने कब्जे में लेकर उसे गाड़ी में रख लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों का रोष और भी ज्यादा बढ़ गया और पुलिस के खिलाफ ही प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर दी।
विज्ञापन
किसी तरह से प्रदर्शनकारियों को शांत कर वहां से भेजा। ईसाई समुदाय के रोष प्रदर्शन में 300 से भी अधिक लोगों ने सलेम टाबरी चर्च से जगरांव पुल तक रोष मार्च निकाला है। ईसाई समुदाय का कहना है कि एक सोची समझी साजिश के तहत और पंजाब का माहौल खराब करने की मंशा से इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होने मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द आरोपियों को काबू कर सजा दिलाए। इसी घटना को लेकर कुछ दिन पहले पंजाब के एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) प्रवीण सिन्हा खुद लुधियाना पहुंचे थे। उन्होंने सभी धार्मिक स्थलों का दौरा किया था और प्रबंधकों के साथ बैठक भी की थी। इस दौरान उन्होंने ईसाई समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की थी। उन्होंने तरनतारन घटना की निंदा भी की थी और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन भी दिया था।
विज्ञापन