फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chopper facility for visitors in rose festival 2017 at chandigarh

रोज फेस्टिवल में इस बार कर सकेंगे हिमाचल की वादियों की सैर, वो भी ऐसे

Wed, 18 Jan 2017 05:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 18 Jan 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
chopper facility for visitors in rose festival 2017 at chandigarh
Manimahesh Chopper
इस बार रोज फेस्टिवल में आकर लोग हिमाचल की वादियों की सैर कर सकेंगे। सुनने में अचंभा लगता है न, लेकिन ऐसा वाकई में होगा। इस बार रोज फेस्टिवल कई मामलों में विशिष्ट होगा। इसमें चौपर से हवाई उड़ान के अलावा कई और तरह के आयोजन किए जाने का प्रस्ताव है। चौपर लिए तो नगर निगम ने मंगलवार को इच्छुक कंपनियो से एक्सप्रेशन आफ इंटरेस्ट भी मांग लिए हैं। चौपर कंपनियों को अप्लाई करने की अंतिम तारीख 24 जनवरी तय की गई है।
विज्ञापन


17 से 19 फरवरी तक रोज फेस्टिवल का आयोजन किया जाना है। अभी तक एक कंपनी ने इच्छा जताई है। मंगलवार को इस कंपनी की ओर से नगर निगम कमिश्नर से भी मुलाकात की है। यह कंपनी सुरज कुंड मेले में भी चौपर की सुविधा दे चुकी है। कंपनी के मालिक रिटायर्ड कर्नल अनिल राज ने चौपर चलाने की बात नगर निगम कमिश्नर के सामने रखी है जिसके बाद कमिश्नर ने अधिकारियो को इस संबंध में एक्सप्रेशन आफ इंटररेस्ट मांगने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


अगर कोई और कंपनी न आई तो इस कंपनी को चौपर उड़ाने की मंजूरी दी जा सकती है। कर्नल अनिल राज की कंपनी ही वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा के दौरान चौपर की सुविधा देती है। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार इच्छुक कंपनियां अपने नियम एवं शर्ते भी बताएंगी। चौपर में एक साथ छह लोग बैठ पाएंगे। चौपर लेजर वैली में बनी हेलीपैड से उड़ाने भरेगा। हवाई सैर का समय 8 मिनट रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत लोग कसौली और सोलन तक लोग जा सकेंगे। वहां की पहाड़ी को देखने के साथ साथ ऊपर से रोज फेस्टिवल का मजा ले पाएंगे। नगर निगम कमिश्नर चाहते हैं कि जो कंपनी की ओर से कम से कम किराया तय किया जा सके, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग हवाई सैर का मजा ले सकें। 60 से 80 किमी की चौपर सैर करवा सकता है। मालूम हो कि इस बार रोज फेस्टिवल में नगर निगम ने न्यूअली वेडेड कपल की प्रतियोगिता भी करवाने का निर्णय लिया है। जीतने वाले जोड़े को गोवा में हनीमून का पैकेज दिया जाएगा।

रोज फेस्टिवल के दौरान चौपर उड़ाने के लिए कंपनियों से एक्सप्रेशन आफ इंटरेस्ट मांगा गया है। 24 तक कंपनियां अपना प्रपोजल भेज सकती हैं।
- कृष्ण कुमार, कार्यकारी अभियंता, बागवानी विभाग, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed