फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Choas at IG Hospital over Treatment

झगड़े में घायल के इलाज के लिए हंगामा

Fri, 12 Sep 2014 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल Updated Fri, 12 Sep 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी मल्टी स्पेशिएलिटी अस्पताल में झगड़े में घायल युवक के इलाज के लिए जमकर हंगामा हुआ। हंगामा कर रहे लोगों का आरोप था कि डॉक्टर इलाज में देरी कर रहा था।
विज्ञापन


उधर, डॉक्टर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उस पर चोट को ज्यादा गंभीर लिखने के लिए दबाव बनाया गया। इसी बीच इलाज के लिए आए एक अन्य मरीज के परिजन ने हंगामा कर रहे लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, तलाई बाजार में एक कपड़े की दुकान पर कपड़े देने के लिए गए मोनू नामक युवक का पास की ही बर्तनों की दुकान पर बाइक खड़ा करने को लेकर झगड़ा हो गया, जिसमें उसके दो साथियों ने उसे छुड़वा दिया। इसी बीच बर्तनों की दुकानदार की ओर से कई लोगों ने मोनू एवं उसके दो अन्य साथियों पर लाठियों एवं डंडों से हमला कर दिया। जिसमें उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके साथी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज को लेकर डॉक्टर के साथ वहां फिर विवाद हो गया। घायल युवक के साथियों ने अस्पताल में जमकर नारेबाजी की। जिसके चलते सिक्योरिटी की सहायता से उन्हें बाहर कर आपातकालीन वार्ड का मुख्य द्वार भी बंद कर दिया गया। घटना के कारण आपातकालीन वार्ड में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।

तीन युवकों को हिरासत में लिया
इसी बीच इलाज के लिए आए एक जहर खाने के पीड़ित मरीज के परिजनों ने भी इलाज में बाधा पहुंचाने की शिकायत पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने हंगामा कर रहे दो-तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। तब जाकर मामला शांत हुआ।

डाक्टर ने शिकायत की है : पुलिस
एसएचओ सिविल लाइन विक्रमजीत सिंह ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अस्पताल में कुछ लोग हंगामा कर रहे हैं। मौके पर पहुंच कर युवकों को शांत किया गया। पुलिस जांच चल रही है। अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है।

उधर, एसएमओ डा. आरडी चावला ने कहा कि कुछ लोगों ने चोट को गंभीर लिखने की बात को लेकर डॉक्टर से बदसलूकी तथा हंगामा किया था। मौके पर पहुंच कर मामले को शांत करवाया गया है। घायल युवक को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया है। डॉक्टर सन्नी ने दुर्व्यवहार की शिकायत पुलिस में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed