फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chlorine gas leaked outside GMSH-16, causing irritation in people's eyes

Chandigarh News: जीएमएसएच-16 के बाहर क्लोरीन गैस हुई लीक, लोगों की आंखों में जलन

Mon, 19 Aug 2024 06:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
Chlorine gas leaked outside GMSH-16, causing irritation in people's eyes
चंडीगढ़। जीएमएसएच-16 के अंदर लंगर वाली जगह पर रविवार की सुबह लगभग 8 बजे क्लोरीन गैस लीक हो गई जिससे आसपास खड़े लोगों की आंखों में जलन होने लगी। इसकी सूचना मिलने पर इंजीनियरिंग विभाग ने तत्काल स्थिति पर काबू पाया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार इससे किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है। जो लोग जलन की शिकायत कर रहे थे उनकी जांच करा ली गई है, सभी सामान्य हैं। वहीं अस्पताल में हो रही पानी की आपूर्ति की अंडरग्राउंड ट्यूबवेल में पानी की स्वच्छता बरकरार रखने के लिए क्लोरीन गैस डाली जाती है। गैस लीक होने पर चेक किया गया तो पाया गया कि एक सिलिंडर में बारीक छेद होने के कारण गैस लीक हो रहा था। जिस पर समय रहते काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed