फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chinase dor injurius to health

चाइनीज डोर ने ‘काटी’ किशोरी की आवाज

Mon, 01 Dec 2014 04:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Mon, 01 Dec 2014 04:50 PM IST
विज्ञापन
chinase dor injurius to health

चाइनीज डोर पर पाबंदी लगाने के तमाम प्रशासनिक दावे खोखले साबित हो रहे हैं। शनिवार को चाइनीज डोर से बटाला की रहने वाली 13 वर्षीय जसकिरणजीत कौर का गला कट गया। बोलने वाली ग्रंथी को नुकसान पहुंचने से उसकी आवाज चली गई है।

विज्ञापन

जसकिरणजीत शनिवार दोपहर अपने घर की छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई थी। अचानक डोर उसके गले में लिपट गई। चीख सुनकर उसके पिता सुरेंद्र सिंह छत पर गए तो बेटी को खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पड़े देखा।
विज्ञापन


उसे तड़पता देख कर सुरेंद्र भी बेहोश हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत जसकिरणजीत कौर को अस्पताल में पहुंचाया। उसका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि वह अभी आईसीयू में भर्ती है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि डोर से जसकिरण के गले की कई महत्वपूर्ण नसें कट चुकी हैं। बोलने वाली ग्रंथी कटने से उसकी आवाज चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके हाथ और पैरों पर भी चोटें आई हैं। डॉक्टरों के अनुसार वे जसकिरणजीत की आवाज वापस लाने की भरसक कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए ऑपरेशन कर गले में आर्टिफिशियल पाइप डाली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed