{"_id":"5df9c53f8ebc3e87e43304a4","slug":"chilling-and-rainy-weather-in-chyandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठिठुरन से अभी नहीं मिलेगी राहत, कल से फिर छाएंगे बादल, तीन दिन हो सकती है बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठिठुरन से अभी नहीं मिलेगी राहत, कल से फिर छाएंगे बादल, तीन दिन हो सकती है बूंदाबांदी
Wed, 18 Dec 2019 11:52 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
घनी धुंध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी के कहर में फिलहाल कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बुधवार को धुंध के साथ ठिठुरन रही, लेकिन वीरवार को फिर से बादल छाने का अनुमान है। 20 से 22 दिसंबर के बीच एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे चंडीगढ़ सहित पंजाब व हरियाणा में एक दो जगह पर बारिश हो सकती है।
हालांकि चंडीगढ़ में इस बात की संभावना बहुत कम है कि बारिश हो। यदि बारिश आती है तो एक दो जगह पर बूंदाबांदी होने के ही आसार हैं। हालांकि सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री कम था।
रात का तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। मंगलवार को सुबह भी धुंध छाई रही। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब 12 बजे धूप खिली लेकिन इससे ठंड से कोई राहत नहीं मिली। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 17-16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है।