फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chilling and Rainy Weather in Chyandigarh

ठिठुरन से अभी नहीं मिलेगी राहत, कल से फिर छाएंगे बादल, तीन दिन हो सकती है बूंदाबांदी

Wed, 18 Dec 2019 11:52 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 18 Dec 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
Chilling and Rainy Weather in Chyandigarh
घनी धुंध - फोटो : अमर उजाला
सर्दी के कहर में फिलहाल कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बुधवार को धुंध के साथ ठिठुरन रही, लेकिन वीरवार को फिर से बादल छाने का अनुमान है। 20 से 22 दिसंबर के बीच एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे चंडीगढ़ सहित पंजाब व हरियाणा में एक दो जगह पर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


हालांकि चंडीगढ़ में इस बात की संभावना बहुत कम है कि बारिश हो। यदि बारिश आती है तो एक दो जगह पर बूंदाबांदी होने के ही आसार हैं। हालांकि सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री कम था।
विज्ञापन


रात का तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। मंगलवार को सुबह भी धुंध छाई रही। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब 12 बजे धूप खिली लेकिन इससे ठंड से कोई राहत नहीं मिली। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 17-16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed