फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chilli Paneer- Cooking Recipe

ऐसे बनाएं लजीज चिली पनीर

Tue, 07 Oct 2014 03:55 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 07 Oct 2014 03:55 PM IST
विज्ञापन
 Chilli Paneer- Cooking Recipe

चिली पनीर पॉपुलर इंडो चायनीज डिश है। इसे मुख्य तौर पर स्टार्टर के रूप में सर्व किया जाता है। इसे साइड डिश के तौर पर भी प्रयोग किया जा सकता है। यह पनीर से बनने वाली एक बेहद लजीज, स्वादिष्ट और जल्दी बनने वाली डिश है। इसे नॉन, चायनीज फ्राइड राइस, हक्का नूडल्स के साथ भी सर्व करके खा सकते हैं। तो आईये जानते हैं, घर पर कैसे बनाएं चिली पनीर।

विज्ञापन


आवश्यक सामग्री-

पनीर- 250 ग्राम (चोकोर टुकड़ो में काट लें)
तेल- आवश्यकतानुसार (पनीर को तलने के लिये)
मैदा-1- 2 चम्मच
कॉर्न फ़्लोर- 1-2 चम्मच
नमक- चौथाई चम्मच (घोल में डालने के लिये)
हरी मिर्च-7-8 (छोटे टुकड़ो में काट लें)
लहसुन- 4-5 कली (बारीक काट लें)
प्याज- 2 (चोकोर टुकडो में काटकर हर परत को अलग करलें)
अदरक- 1 चम्मच (कद्दूकस कर लें)
शिमला मिर्च- 1 (बीज हटाकर चोकोर टुकड़ो में काट लें)
टमाटर- 1 (चौकोर टुकड़ो में काट लें)
सोया सॉस- 1 चम्मच
रेड चिली सॉस- 1 चम्मच
टोमेटो सॉस- 2 चम्मच
सफेद सिरका-1 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
तेल- 2-3 चम्मच

यह है चिली पनीर बनाने की विधि-
चिली पनीर बनाने के लिये सबसे पहले पनीर को टुकड़ों में काटें। एक बाउल मैदा, कॉर्नफ्लोर और नमक डालकर पानी मिलाकर पकोड़े जैसा घोल बना लें। एक कड़ाही में तेल गरम करें। जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाये, तो पनीर के टुकड़ों को घोल में डुबो करके गरम तेल में डालें और मीडियम आंच पर पलट-पलट कर सुनहरा होने तक तल लें।
विज्ञापन


तले हुए पनी को किचन पेपर पर निकाल लें। इसी तरह सारा पनीर तल लें। पनीर तलने के बाद कढ़ाही में बचे हुये तेल में से 2-3 चम्मच गरम तेल छोड़कर बाकी तेल को निकाल लें। बचे हुये तेल में अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट के लिये भून लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इसमें कटी हुई प्याज डालकर 2 मिनट के लिए फ्राइ कर लें। भुनी हुई प्याज में कटी हुई शिमला मिर्च और टमाटर को डालकर कुछ टाइम के लिये चलाते हुये फ्राई कर लें। फ्राई हुये मसाले में सोया सॉस, सफ़ेद सिरका, रेड चिली सॉस, टोमेटो सॉस, नमक और तले हुये पनीर के टुकड़े डालकर अच्छी तरह से चलाकर मिलाते हुये 2-3 मिनट के लिये भून लें।


स्वादिष्ट चायनीज डिश चिली पनीर बनकर तैयार है। गर्म-गर्म चिली पनीर को बाउल में निकालकर फ्राइड राइस, नूडल्स, परांठे और रोटी या चपाती या नॉन के साथ सर्व करें और खाने का मजा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed