फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Childrens liking story books and females liking recipe books at book fair

इधर बिकी कहानियां तो उधर बिका खाना खजाना

Mon, 18 Nov 2013 06:13 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 18 Nov 2013 06:13 PM IST
विज्ञापन
Childrens liking story books and females liking recipe books at book fair
शहर के बच्चों में भी किताबों का क्रेज है। अधिकतर स्टालों पर बच्चों की चहक-कदमी देखी गई। बच्चों का रुझान हिंदी की कहानियों की ओर था। चाहे वे भोंदू व भोलू हों या फिर पंचतंत्र की कहानियां।
विज्ञापन


बच्चों के साथ पेरेंट्स भी चाहते है कि उनके बच्चे हिंदी की किताबें पढ़ें। उनका मानना था कि उनके बच्चे हिंदी से दूर होते जा रहे हैं। दिन भर कार्टून से चिपके रहते हैं।
विज्ञापन


स्कूलों में भी पढ़ाई अंग्रेजी में है। ऐसे में हिंदी की कहानियां उनके अंदर दिलचस्पी पैदा करेंगे। रंगी-बिरंगी आकर्षक किताबों की वजह से कुछ देर के लिए वे टीवी से दूर भी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-11 से आए गोकुल सुरी ने बताया कि उनके बच्चों ने हिंदी की कहानियों की किताबें ली हैं। छोटी-छोटी कहानियों में नैतिक शिक्षा की सीख है।

इससे बच्चों को दोस्ती, ईमानदारी और बड़ों का सम्मान करने जैसी बातों का पता चलेगा। बच्चों को ये बातें पता चलेंगी तो वे अच्छे नागरिक बनेंगे।

सेक्टर-24 निवासी समीर ने बताया कि उनके बच्चों ने भी हिंदी की किताबें खरीदी हैं। नेशनल बुक ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने बताया कि उनके स्टाल पर हिंदी और अंग्रेजी की कहानियों की किताबें खूब बिक रही हैं।

 
महिलाओं को पसंद खाना खजाना
बुक फेयर में साहित्य, ऑटोबायोग्राफी और कहानियों की किताबे खूब बिक रही हैं। इसके अलावा खाना खजाना से जुड़ी किताबें भी खूब खरीदी जा रही हैं।

महिलाओं की रुचि इन पुस्तकों में ज्यादा है। बुक फेयर में एंट्री करते सबसे पहला स्टाल नीता मेहता का है। नीता मेहता की किताबें किचन एक्सपर्ट के रूप में मानी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed