फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Children Theatre Festival in Chandigarh

थियेटर के शौकीन पहुंचें सेक्टर 17 प्लाजा

Thu, 04 Sep 2014 07:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 04 Sep 2014 07:21 PM IST
विज्ञापन
Children Theatre Festival in Chandigarh

चिल्ड्रन थियेटर फेस्टिवल के तहत आज चार नाटकों का मंचन शाम पांच बजे से सेक्टर-17 के प्लाजा में होगा। बुधवार को प्लाजा सेक्टर-17 में चिल्ड्रन थियेटर फेस्टिवल के पहले दिन इस नाटक के साथ दो अन्य नाटक ‘बच्चे हैं हम, बच्चे हैं’ और ‘गेम्स बांड’ का मंचन किया गया।

विज्ञापन


यह फेस्टिवल चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी सेक्टर-34 की ओर से आयोजित किया जा रहा है। आठ सितंबर तक चलने वाले इस फेस्टिवल से पहले सभी कलाकारों को नाटक अकादमी की ओर से वर्कशाप में अभिनय के गुर सिखाए गए थे।
विज्ञापन


सरकारी मॉडल हाईस्कूल सेक्टर-20 के 26 छात्रों ने पेश किए नुक्कड़ नाटक ‘सपनों का बाजार’ के माध्यम से लोगों को बताया कि शहर के सरकारी स्कूलों में शिक्षक क्लासरूम में छात्रों को नाम की बजाए ‘ओए’ और कई अजीबोगरीब नाम कहकर संबोधित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपनों का बाजार नाटक की कहानी मिली क्लासरूम से
निदेशक अभिषेक  शर्मा ने बताया कि इस नाटक की कहानी उन्हें क्लासरूम से ही मिली। इस नाटक को सरकारी मॉडल हाई स्कूल सेक्टर-20 के छात्रों ने प्रस्तुति दी। नाटक की कहानी में शिक्षकों के व्यवहार पर कटाक्ष किया गया। बच्चों ने अपने सपनों को दिखाया, जिसमें वे शिक्षक के इस व्यवहार को सही करते हैं।

बच्चों में पढ़ाई के डर से कराया अवगत

फेस्टिवल के दूसरे नाटक में संगीता गुप्ता के निर्देशन में ‘बच्चे हैं हम, बच्चे हैं’ का मंचन किया गया। इसे सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-33 के 30 छात्रों ने पेश किया। इसमें स्कूली बच्चों को पढ़ाई को लेकर डर दिखाया गया।


इसमें अंत में पढ़ना जरूरी है का संदेश दिया गया। वहीं तीसरा नाटक ‘गेम्स बांड’ पेश किया गया। इसे सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-10 के 17 छात्रों ने पेश किया। इसमें खेल के महत्व को बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed