फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   children don't Grieves parents

बच्चे अपने ही खिलाफ हो जाए तो बहुत दुख होता है : बदनौर

Wed, 02 Oct 2019 02:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
children don't Grieves parents
चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस पर मंगलवार को चंडीगढ़ सीनियर सिटीजन एसोसिएशन नेे टैगोर थिएटर में विशेष समारोह का आयोजन किया। इस दौरान पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर मुख्यातिथि थे। इस अवसर पर हॉल में मौजूद सीनियर सिटीजंस का धन्यवाद करते हुए कहा, सिटी ब्यूटीफुल का श्रेय आप लोगों को जाता है। यही कारण है कि लगातार तीसरी बार इस कार्यक्रम में आपके बीच आया हूं। उन्होंने कहा, बहुत दुखदायी होता है, जब अपने बच्चे खिलाफ हो जाए। लेकिन आज जमाना न्यूक्लियर फैमिली का है।
विज्ञापन

इस दौरान सम्मानीय अतिथि के तौर पर प्रशासक के सलाहकार मनोज कुमार परिदा रहे। इस अवसर पर एजुकेशन सेक्रेटरी बीएल शर्मा, एसडीएम सेंट्रल नाजुक कुमार, एसएसपी नीलांबरी विजय जगादले, विभिन्न स्कूलों की प्रिंसिपल और बच्चे, शहर के अलग-अलग विभागों से रिटायर्ड बुजुर्ग व्यक्ति भी शामिल हुए। समारोह में साहित्यकार अशोक नादिर और प्रज्ञा शारदा को सम्मानित किया गया। इनके अलावा शहर में एजुकेशन, क्राइम, महिलाओं, साइंस, बच्चों और बुजुर्गों के लिए सराहनीय काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की ओर से दिया गया। इस दौरान शहर के 80 से 95 की उम्र के सीनियर सिटीजंस का प्रशासक ने आदर और सम्मान के साथ अभिनंदन किया।
विज्ञापन

अपने सेक्टर के स्कूलों में जाएं, बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाएं
प्रशासक ने हॉल में मौजूद सीनियर सिटीजंस से अपील की कि आप अपने सेक्टर में मौजूद स्कूलों में जाएं। वहां बच्चों को नैतिकता, शालीनता, एथिक्स के बारे में बताएं। उन्हें इनसे जुड़ी कहानियां सुनाएं। फौज से रिटायर्ड कर्मचारी अपने तजुर्बे की कहानियां सुनाएं, जिससे बुजुर्ग और बच्चों के बीच आपसी समझ विकसित होने के साथ बच्चों को जिंदगी का रिएल तजुर्बा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed