फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Children are not getting admission in government schools in Manimajra, parents upset

मनीमाजरा में सरकारी स्कूलों में बच्चों को नहीं मिल रहा दाखिला, अभिभावक परेशान

Sat, 23 Apr 2022 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Children are not getting admission in government schools in Manimajra, parents upset
मनीमाजरा। सरकारी स्कूलों में दाखिल शुरू करने की प्रक्रिया के एक सप्ताह बाद भी मनीमाजरा के लोगों को बच्चों का दाखिल करने के लिए स्कूलों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। हालत यह है कि अभिभावक मनीमाजरा के सभी स्कूलों में बच्चों को दाखिला दिलवाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन उनके प्रयास बेकार जा रहे हैं जबकि यहां चार बड़े सीनियर सेकेंडरी स्कूल और उनकी एक से लेकर दो हाई और मिडिल स्कूलों की ब्रांच होने के बाद भी बच्चों को दाखिला नहीं मिल रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि जब वह अपने बच्चे के लिए 6वीं, 9वीं या अन्य कक्षाओं में दाखिले के लिए स्कूलों में जाते हैं तो उनको अंदर नहीं जाने दिया जाता है। स्कूल के गेट पर बैठा चौकीदार ही उन्हें कह देता है कि स्कूल की सभी कक्षाओं की सीट फूल हैं। ऐसे में अभिभावकों की परेशानी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

कई बार काट चुके हैं स्कूल के चक्कर, नहीं मिला दाखिला
समाधि गेट के रहने वाले राकेश कुमार के कहना का वह अपनी प्रीति को नौंवी कक्षा में दाखिला करवाने के लिये स्कूल के कई चक्कर काट चुके है लेकिन अभी तक उनकी बच्ची का दाखिला नहीं हो पाया है जबकि पढ़ाई शुरू हो चुकी है। इसी तरह माड़ी वाला टाउन के कपिल वालिया का कहना कि उनको बेटी को चौथी कक्षा में दाखिला देने के लिए स्कूल तैयार ही नहीं है। इस तरह मनीमाजरा की महिला कर्मजीत का कहना कि उनके 3 साल 11 महीने के बच्चे को कोई भी स्कूल नर्सरी या फिर फर्स्ट में दाखिला नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

क्या कहता है स्कूल प्रबंधन
स्कूल प्रबंधन का कहना कि मनीमाजरा के रहने वाले सभी बच्चों को दाखिला देने की पूरी प्रक्रिया चल रही है। अभी हर कक्षा में 60 से अधिक बच्चे हैं। दिक्कत यह कि पंचकूला के प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने बच्चे मनीमाजरा के स्कूलों में दाखिला मांग रहे हैं। ऐसे में स्कूल मनीमाजरा के रहने वाले सभी बच्चों की अर्जी जमा कर उनकी जांच कर दाखिला दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
पार्षद सुमन अमित शर्मा ने स्कूल शिक्षा निदेशक के सामने उठाया मुद्दा
अभिभावकों की परेशानी को देखते हुए वार्ड नंबर-6 की पार्षद सुमन अमित शर्मा शिक्षा निदेशक पालिका अरोड़ा से मिलीं। उन्होंने इस मुद्दे पर ज्ञापन भी दिया। उन्होंने अपने वार्ड स्थित इंदिरा कॉलोनी पॉकेट नंबर- 8 में बने स्कूल में बच्चों को स्कूल प्रबंधन द्वारा दाखिल ने देने पर स्कूल की शाम को भी डबल शिफ्ट शुरू करने की मांग रखी। पार्षद के अनुसार अगर शाम की शिफ्ट स्कूल में शुरू हो जाएगी तो उससे इलाके के सभी बच्चों को दाखिल मिल जाएगा। इसके लिए उन्होंने शिक्षा निदेशक से इंदिरा कॉलोनी स्थित सरकारी हाई स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तन करने का आग्रह किया। इसके अलावा स्कूलों में अध्यापकों का पूरा स्टाफ तैनात करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अध्यापक पूरा होने से सभी बच्चों को दाखिला मिलेगा और कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं होगा। इस दौरान पार्षद के रवि पासवान, पवन खिंची, सुभाष कुमार शर्मा, पवन शर्मा, अमित दुग्गल, हर्ष शर्मा और सोनू शर्मा आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed