{"_id":"57f60b2e4f1c1b666d26f8b2","slug":"child-labour-and-begging-in-legally-ban-call-on-helpline-number-1098","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाल मजदूर और भिखारी दिखें तो 1098 पर सूचना दें, होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल मजदूर और भिखारी दिखें तो 1098 पर सूचना दें, होगी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Thu, 06 Oct 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
बाल मजदूर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल मजदूरी करना व कराना और भीख मांगना अपराध की श्रेणी में आते हैं। अगर आपको ऐसे लोग दिखें तो इस नंबर पर कॉल करके सूचना दें। सीडब्ल्यूई और चाइल्ड हेल्प लाइन में 1098 पर कॉल करके सूचना देने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
यह बात बाल कल्याण समिति रोहतक के चेयरमैन डॉ. राजसिंह सांगवान ने कही। बुधवार को कनाल रेस्ट हाउस के सभागार में हुई प्रेसवार्ता में चेयरमैन डॉ. राज सिंह ने कहा, जब तक उन्हें इसकी सूचना नहीं मिलेगी तब तक कार्रवाई करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है।
वहीं उन्होंने दावा किया कि एक साल के बाद जिले में कोई भी बाल मजदूर या बाल भिखारी नहीं दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि भिखारियों द्वारा बच्चों को साथ लेकर भीख मांगना भी एक अपराध की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
इसके लिए प्रत्येक थाने में स्पेशल जूवनाइल ऑफिसर लगाए गए हैं। शिकायत देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा और वे इस पर तुरंत कार्रवाई करेंगे।

सीडब्ल्यूसी रोहतक के नाम से फेसबुक पेज भी
SD
डॉ. राज ने कहा कि बाल कल्याण समिति ने सीडब्ल्यूसी रोहतक के नाम से फेसबुक पेज भी बनाया है। जिस पर बच्चों पर हो रहे अत्याचार और बाल मजदूरी की शिकायत दी जा सकती है। जिला बाल संरक्षण इकाई अनाथ बच्चों के लिए सरकार द्वारा चलाई गई स्पॉन्सर स्कीम के तहत देखभाल करने वालों के लिए 2000 रुपये पेंशन के रूप में दे रही है।
डॉ. सांगवान ने कहा कि वे 15 दिनों के भीतर सभी सीडीपीओ, चाइल्ड लाइन कमेटी और पंचायतों के साथ एक बैठक करेंगे। जिसमें बच्चों का किसी भी रूप में शोषण न होने को लेकर मंथन किया जाएगा। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के सदस्य नीलम, उमा देवी, पूजा, किरण, गणेश कुमार मौजूद रहे।
कुश्ती खिलाड़ी की करेंगे आर्थिक मदद
नाबालिग पहलवान का वीडियो बनाने के मामले में डॉ. सांगवान ने कहा कि उसे सरकार की ओर से आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। साथ ही, निशुल्क कानूनी सर्विस और पढ़ाई में भी मदद की जाएगी।